{"_id":"6636a2fb0347aed82f0268d6","slug":"in-hisar-10-people-filled-12-papers-hisar-news-c-21-hsr1020-374993-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छठे दिन हुए दो नामांकन, अब तक 10 लोगों ने 12 पर्चे भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छठे दिन हुए दो नामांकन, अब तक 10 लोगों ने 12 पर्चे भरे
Sun, 05 May 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से देशराज के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में ममता रानी, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से देवगिरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए शनिवार को दो नामांकन पत्र भरने उपरांत अभी तक 10 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें दो प्रत्याशियों ने दो-दो आवेदन दिए है। इंडियन नेशनल लोकदल से सुनैना चौटाला, भाजपा से चौधरी रणजीत सिंह ने नामांकन किया है। रविवार को अवकाश रहेगा। छह मई सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन लघु सचिवालय के प्रथम तल पर लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट में सुबह 11 बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक लिए जा रहे हैं। आठ मई को नामांकन की जांच होगी। नामांकन की जांच प्रक्रिया के बाद नौ मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
कांग्रेस- जजपा का नामांकन कल
कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयप्रकाश छह मई को नामांकन करेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ दिल्ली रोड स्थित ब्लू बर्ड होटल स्थित कांग्रेस भवन तक जुलूस के साथ पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय पहुंचेंगे। वहीं जजपा प्रत्याशी एवं बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला भी सोमवार को नामांकन करेंगी। जजपा के ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स से जजपा का जुलूस शुरू होगा। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में नैना चौटाला नामांकन दाखिल करेंगी।