फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Congress, all the lame horses and wedding party members were turned away, you must have seen: CM

कांग्रेस में तो सारे लंगड़े घोड़े, बरात वाले तो लौटा दिए लोगों ने आपने देखा होगा : सीएम

Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In Congress, all the lame horses and wedding party members were turned away, you must have seen: CM
हिसार एयरपोर्ट पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अन्य मंत्री।
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस में तो सारे लंगड़े घोड़े ही हैं। बरात के घोड़े तो विधानसभा चुनाव में लोगों ने वापस भेज दिए। हरियाणा के लोगों ने देखा कि बरात के घोड़े कामयाब नहीं हैं। रेस वाले घोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन तो पूरी तरह से मरा पड़ा है।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के बीच हवाई सेवा को शुरू करने के लिए सोमवार को हिसार पहुंचे सीएम सैनी ने एयरपोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा में आए थे। उन्होंने तीन तरह के घोड़े बताए। राहुल गांधी की तो तीन पीढ़ी लग गई। तब भी कांग्रेस का घोड़ा रेस में नहीं दौड़ पाया तो घोड़ा लंगड़ा ही है। जनता ने 55 साल कांग्रेस को दिए थे। 55 साल में तो रिटायरमेंट हो जाती है। कांग्रेस को लोगों ने रिटायर कर दिया है। कांग्रेस के लोग इतने साल शासन करने के बाद भी जनता को पानी, बिजली, गैस सिलिंडर, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए। हमने सुविधाएं दी तो कांग्रेस के दिल में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को मजबूत जिला अध्यक्ष मिलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि मिल जाएं तो अच्छा होगा संगठन तो बिल्कुल मरा पड़ा है।
विज्ञापन

जल्द ही जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू के लिए भी सेवा...
सीएम ने कहा कि हिसार से जल्द ही जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हाेंगी। यह एयरपोर्ट विकास की गति पर तेजी से आगे बढ़ेगा। यह व्यस्त एयरपोर्ट बनेगा। पीएम ने प्रदेश को पहले हवाई अड्डे का उपहार दिया। मोदी सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली रहे हैं। इन 11 सालों को हम उत्सव के रूप में मना रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में पिछले 11 साल में देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट में खुद भी सवार हुए सीएम...
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को हिसार एयरपोर्ट पर हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के बीच शुरू हुई फ्लाइट का शुभारंभ किया। हिसार-चंडीगढ़ के बीच शुरू की गई इस सेवा की पहली फ्लाइट में सीएम खुद भी सवार हुए।
आर्थिक तौर पर 4 स्थान पर आए
केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में जब शपथ ली तो देश आर्थिक शक्ति के रूप में 11वें स्थान पर था। आज भारत चौथे स्थान पर आ चुका है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। 2047 तक यह भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। विकसित हरियाणा की दिशा में काम किया जा रहा है। नौकरियों में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तो इसमें पूरा माल चलता था, अब कमाल है। बिना खर्ची-पर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी मिल रही है।

इस मौके पर उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक व पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed