फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I'm calling from the Rana gang; pay up two crores, or else you'll lose your life.

Hisar News: राणा गैंग से बोल रहा हूं, दो करोड़ दे दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
I'm calling from the Rana gang; pay up two crores, or else you'll lose your life.
हिसार। सेक्टर 1-4 निवासी एक व्यक्ति से फोन पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने कहा कि राणा गैंग से बोल रहा हूं। दो करोड़ रुपये दे दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत एचटीएम थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 1-4 निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम 6:40 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राणा गैंग का सदस्य बताते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता घटना के करीब 14 मिनट बाद ही थाने पहुंच गया था। साथ ही शिकायतकर्ता के खिलाफ पहले से दो-तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ऐसे में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


16 दिन में रंगदारी मांगने की दूसरी वारदात

शहर में 16 दिन के भीतर रंगदारी मांगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को क्लॉथ मार्केट के कपड़ा व्यापारी सुभाष काठपाल को विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मैसेज में खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराई थी लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद फिर आया था धमकी भरा संदेश

17 जुलाई को सुभाष काठपाल के मोबाइल पर दोबारा वॉयस मैसेज भेजा गया। इसमें कहा गया, तू दुकान पर नहीं आ रहा? कब तक नहीं आएगा? दूसरी बार धमकी मिलने पर व्यापारी लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मिले थे। मंत्री के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच तेज की थी। बाद में व्यापारी ने डीएसपी से मुलाकात की, जहां धमकी वाला मैसेज भी डिलीट करा दिया गया।

इस तरह के मामले काफी संवेदनशील होते हैं। कई बार बड़े गैंगस्टरों का नाम लेकर लोगों को डराने के लिए फर्जी कॉल की जाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले की भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।

प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। पिछला मामला अभी तक नहीं सुलझा और रंगदारी मांगने की एक और घटना सामने आ गई। भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

- बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article