फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal mining in Kharar, tractor-JCB seized, claim - mining officer said - released after receiving a call from CMO

Hisar News: खरड़ में अवैध खनन, ट्रैक्टर-जेसीबी जब्त किए, दावा- खनन अधिकारी बोले-सीएमओ से फोन आने के बाद छोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Kharar, tractor-JCB seized, claim - mining officer said - released after receiving a call from CMO
हिसार। गांव खरड़ में पंचायती जमीन पर अवैध खनन की शिकायत के बाद सोमवार को खनन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को जब्त कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब्त किए ट्रैक्टरों को थाने पहुंचने से पहले ही छोड़ दिया गया। इसी बीच एक ऑडियो भी वायरल हुआ। दावा किया जा रहा कि यह खनन विभाग के अधिकारी का है। इसमें कथित तौर पर अधिकारी सीएमओ कार्यालय से फोन आने के बाद ट्रैक्टर छोड़ने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप, जगदीश, सुरेंद्र, कुलदीप सिंह और कृष्ण कुमार ने सहायक खनन आयुक्त को शिकायत देकर बताया कि सोमवार दोपहर 12:33 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस और खनन अधिकारी मौके पहुंचे जहां जेसीबी और ट्रैक्टरों से मिट्टी उठाई जा रही थी। आरोप है कि सरपंच रमेश कुमार पंचायती जमीन से मिट्टी उठवाकर अपने निजी खेतों में डलवा रहा था। उनका दावा है कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

सरपंच रमेश कुमार ने कहा कि गांव की 21 एकड़ जमीन को पट्टे पर दिया है। एक एकड़ जमीन दूसरी जमीन से ऊंची थी। पिछले साल बाढ़ के बाद पंचायती रास्ते से काफी मिट्टी बहने के बाद रास्ता नीचा हो गया। पट्टा धारक ने कहा कि ऊंची जमीन से मिट्टी उठवाकर रास्ते में डाली जाए तो दोनों काम हो जाएंगे। मैंने इसी सोच से काम शुरू कराया था। 15 ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्टी उठवाई थी। गांव की पंचायती जमीन पर कब्जा करने वाले कुछ लोगों ने प्रशासन को शिकायत दी। न मैंने मिट्टी बेची न ही मिट्टी को अपने घर में प्रयोग किया। सार्वजनिक मिट्टी का उपयोग सार्वजनिक कार्य के लिए किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article