फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal factories and warehouses running in the colony, People of Satya Nagar protested

कॉलोनी में चल रहीं अवैध फैक्टरियां व गोदाम, सत्य नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal factories and warehouses running in the colony, People of Satya Nagar protested
सत्य नगर में चल रही अवैध फैक्टरियों व गोदामों को लेकर एकत्रित हुईं महिलाएं। - फोटो : Hisar
हिसार। सत्य नगर में चल रहीं अवैध फैक्टरियों व गोदामों को लेकर कॉलोनी निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन ने इन फैक्टरियों व गोदामों को यहां से हटवाने की मांग की। इसे लेकर कॉलोनी निवासी सोमवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलोनी के एक प्लॉट का गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। पिछले सप्ताह कॉलोनी के लोगों ने इस पर आपत्ति उठाई तो निर्माण बंद कर दिया गया। मगर शनिवार को फिर से निर्माण के लिए लेबर लगा दी गई। इस पर कॉलोनी के लोगों ने दोबारा विरोध जताया और इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन को दी। शिकायत मिलने के बाद बीआई सुमित ढांडा मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया। बीआई के जाने के बाद दोबारा से काम शुरू कर दिया गया। लोगों ने फोन पर निगमायुक्त से शिकायत कर दी तो उन्होंने लोकेशन की फोटो मंगवाई। रविवार को कॉलोनी निवासी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पार्षद अनिल जैन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

यह कहना है लोगों का
कॉलोनी निवासी कमल लंबोरिया, अशोक मिश्रा, रामनिवास शर्मा, रामनिवास सेन, ओमप्रकाश नैन, सूरत सिंह, रामपाल, ओमप्रकाश शर्मा, गजराज सिंह, सत्यवान नैन ने बताया कि कॉलोनी में करीब 30-40 गोदाम व फैक्टरी चल रही है। फैक्टरियों में आचार, मुरब्बा आदि की फैक्टरियां हैं। इनके कारण आए दिन क्षेत्र के सीवर बंद रहते हैं। इन फैक्टरियों के कारण काफी शोर पैदा होता है। इनकी वजह से क्षेत्र में बड़े वाहनों की काफी आवाजाही रहती है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। साथ ही जाम की स्थिति भी पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने मुझे मौके पर बुलाया था। सोमवार को कॉलोनी निवासी निगमायुक्त से मुलाकात करेंगे। - अनिल जैन, पार्षद, वार्ड 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed