फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If there is a difference in the power consumption unit, the house will be raided

बिजली खपत यूनिट में अंतर मिला तो घर पर पड़ेगा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
If there is a difference in the power consumption unit, the house will be raided
हिसार। बिजली चोरी और गड़बड़ी रोकने के लिए बिजली निगम उपभोक्ताओं के घरों पर छापा मारकर जांच करेगा। की जाएगी। जांच में गड़बड़ी या चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नई योजना के अनुसार बिजली निगम के आला अधिकारी पहले तो कार्यालय में बैठकर प्रति उपभोक्ता का बीते एक या दो साल के बिलों का इस साल के बिल के साथ मंथन करेंगे। यदि खपत यूनिट में बड़ा अंतर मिलता है तो संबंधित संबंधित उपभोक्ता के घर छापा मारकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्यालय की ओर से आदेश मिल चुके हैं। एसई, एक्सईएन व एसडीओ की ओर से पहचान मास्टर फॉर्मूला की मदद से डिफाल्टरों की पहचान करेंगे, जिसके बाद विशेष टीम की मदद से छापा मारा जाएगा। एक्सईएन व एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है कि वे प्रति उपभोक्ता के बिलो पर मंथन करें। जिसमें बीते एक या दो साल के बिलों में खपत यूनिट, भुगतान राशि सहित अन्य मानकों को जांचा जाएगा। जिसके बाद जांच टीम की ओर से डिफाल्टरों की रिपोर्ट बनाकर पहले एसडीओ, एक्सईएन फिर एसई को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता नहीं करवाते उपकरणों को अपडेट
नियमानुसार हर उपभोक्ता को बिजली उपकरणों को अपडेट करवाना होता है। ताकि समय के साथ हर उपभोक्ता की प्रति माह की खपत यूनिट का पता रहे, लेकिन कईग् उपभोक्ता यह जानकारी छिपाते हैं, ताकि उपकरणों के अपडेट करने से खपत यूनिट में इजाफा होगा, जिससे भुगतान राशि भी पिछले बिल से अधिक करनी होगी। जिसके डर के कारण उपभोक्ताओं की ओर से उपकरणों की जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब डिफाल्टरों की पहचान कर उन पर छापा मारा जाएगा। पहले कार्यालय के अंदर हर उपभोक्ता के बिल पर मंथन किया जाएगा। अगर खपत यूनिट में अंतर मिलता है तो उस पर छापा मारकर जांच की जाएगी।
- विजेंद्र लांबा, एक्सईएन, बिजली निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed