फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If that does not happen, these police cooperation

पुलिस सहयोग करती तो न आती ये नौबत

Wed, 24 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
If that does not happen, these police cooperation
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में शांति बहाली के लिए बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में गणमान्य लोगों ने प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। कई लोगों ने कहा कि अगर पुलिस की ओर से सहयोग मिला होता तो शहर में कर्फ्यू की नौबत न आती।
विज्ञापन


मडंल के आयुक्त राजबीर सिंह  ने कहा शान्ति बहाली एवं भाईचारा कायम रखने के लिए  जनता प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें।

शान्ति बहाली के लिए प्रशासन भी  आपके साथ चलेगा। उन्होनें शान्ति समिति में उपस्थित प्रबुद्व नागरिकों का  आह्ववान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर शान्ति व्यवस्था बनाएं।    

विज्ञापन


इस मौके पर  एसडीएम अशोक कुमार  बंसल,सीटीएम सुरजीत सिंह नैन, रामकिशन वाल्मीकि, एडवोकेट  मुकेश सैनी, राजेश  जैन, अमर गोयल, पवन अरोड़ा, सुनील दुग्गल, विक्की वाल्मीकि, राजेश सैनी, रमेश  सैनी, अलीशेर  गुजर, सतबीर पुनिया, सुभाष बिश्नोई, केडी बिश्नोई, धर्मेन्द्र मितल, अजय जांगड़ा, जगदीश तायल, राधेश्याम सतपाल, सत्यनारायण गुजर, कृष्ण देव पंवार, जगदीप राठी, प्रदीप  पंघाल, सुरेन्द्र मान, योगेन्द्र शर्मा, प्रवीण जैन, कृष्ण खटाना सहित शहर के  प्रबुद्व नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उलाहना देने का समय नहीं है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर माहौल को सुधारना है। अपने एरिया में लोगों को समझाते हुए भाईचारा बनाना है। एक दूसरे के साथ मिलकर खडे होना पडेगा। अपने शहर के लिए काम करना सभी की जिम्मेदारी है।
- हरि सिंह सैनी ,पूर्व मंत्री, हरियाणा।


ऐसे समय में हर किसी को सहयोग करना चाहिए। उपद्रवी किसी समाज के नहीं होते। ऐसे लोगों की कोई जाति नहीं होती। इन लोगों के कारण पूरी जाति पूरा समाज बदनाम हो जाता है। हमें ऐसा नहीं होने देना। सभी को मिलकर एकता के लिए काम करना होगा।
- पंडित रामजीलाल, पूर्व सांसद, हिसार।


सभी गणमान्य लोगों को इस समय अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस प्रशासन अकेले कुछ नहीं कर सकते। हम सभी को भाईचारा बनाना है। अपने अपने एरिया में काम करने की जरूरत है। उपद्रवियों को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
- बजरंग दास गर्ग, प्रधान  हरियाणा व्यापार मंडल।
मार्केट के व्यापारी सहयोग करने को तैयार हैं। प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस तैनात की जाए। उपद्रवियों की सूचना देने पर पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग दिया जाए। शहर में अमन चैन के लिए हमारी ओर से सहयोग किया जाएगा।
- राजेंद्र चुटानी, प्रधान, बिश्नोई मार्केट हिसार।


पुलिस की ओर से सहयोग किया गया होता तो शायद हिसार में कर्फ्यू की नौबत न आती। पुलिस ने भी हडबडी मचाई जिस कारण काफी हद तक माहौल खराब हुआ। हर चौक चौराहे पर पुलिस का प्रबंध करें ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें।
- गौतम सरदाना, अध्यक्ष जन संघर्ष समिति हिसार।


अपने अपने एरिया में हर एक व्यक्ति को काम करना होगा। अपने एरिया में जाकर लोगों को समझांए। गली मोहल्ला स्तर पर कमेटी बना सकते हैं। जो उस एरिया में शांति बनाए करने के लिए काम करेगी। ऐसा कर हम शहर को अच्छा माहौल दे सकेंगे।
- सुरेंद्र मान, जिला प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ हिसार।


नहर पर आजाद नगर की कालोनियों में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए हम दो पार्षद पूरी तरह से सहयोग करेंगे। अपने एरिया में लोगों को सहयोग करें। शहर की शांति के लिए सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

- नरेंद्र शर्मा, पार्षद नगर निगम हिसार।


नगर निगम का सबसे बडा गांव मेरा सातरोड है। यहां लोगों को मैने पहले भी समझाया था। अब भी मैं अपने एरिया की गारंटी लेता हूं। किसी को उपद्रव नहीं फैलाने देंगे। इस तरह से सभी लोग आगे आएंगे तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- राजपाल मांडू, पार्षद नगर निगम हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed