फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If drums are played to welcome Netaji, Rs 5300 will be added to the expenses every day, Rs 2250 fixed for hookah.

Hisar News: नेताजी के स्वागत में बजवाया ढोल तो हर दिन खर्च में जुड़ेंगे 5300 रुपये, हुक्के के लिए 2250 तय

Sun, 15 Sep 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
If drums are played to welcome Netaji, Rs 5300 will be added to the expenses every day, Rs 2250 fixed for hookah.
हांसी। चुनाव प्रचार में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, स्वागत-सत्कार, रिक्शा-ई-रिक्शा, चाय-नाश्ता व खाना और दुपहिया-चौपहिया वाहनों के किराये पर होने वाला खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। प्रत्येक प्रत्याशी को खर्च का ब्योरा रखना होगा और मतदान के बाद चुनाव आयोग को जमा करवाना होगा। आय-व्यय पर्यवेक्षक प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च पर कड़ी नजर रखेंगे। आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार व अन्य खर्च पर अधिकतम 40 लाख रुपये तय किए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए प्रयोग की जाने वाली 94 तरह की सामग्री के दाम निर्धारित किए हैं। इन्हें प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। आयोग के मुताबिक चुनाव प्रचार में कार का इस्तेमाल होता है तो 1700 रुपये प्रतिदिन प्रति कार और एसयूवी है तो 2800 रुपये प्रतिदिन प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेगा। इसी तरह समर्थकों व कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते का खर्च भी निर्धारित किया गयाहै। चाय प्रति कप 15 रुपये, समोसा व ब्रेड पकौड़े का दाम 15 रुपये, मिठाई के 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से जुड़ेंगे। समर्थक पूरे दिन ढोल वाले को बुलाते हैं तो 5300 रुपये और कार्यकर्ताओं को लिए कहीं हुक्के का इंतजाम है तो प्रतिदिन के हिसाब से 2250 रुपये निर्धारित किए हैं। चुनाव आयोग के स्तर पर तय दरों के अनुसार ही प्रत्याशियों को खर्च दिखाना होगा।
विज्ञापन

कार से 1700 और एसयूवी के 2800 रुपये तय
चुनाव प्रचार के दौरान कहीं पगड़ियां पहनाईं जातीं हैं तो प्रति पगड़ी 270 रुपये तय किया गया है। कार किराये पर ईंधन खर्च के अलावा 1700 रुपये, जीप के 1950 और एसयूवी के 2800 रुपये व तिपहिया का प्रतिदिन का किराया 600 रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यालय का किराया 13,500 रुपये, प्लास्टिक कुर्सी के प्रतिदिन के दस रुपये, मेज के 20 रुपये, सोफे के 400 रुपये तय किए हैं। कार्यालय में कालीन बिछाने पर प्रति दिन के 120 रुपये, लाल के 110 रुपये प्रति दिन के हिसाब से खर्च में जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन खर्च की दरें अलग-अलग
हिसार नगर निगम के दायरे में विज्ञापन की दर 55 रुपये, हांसी में 50 रुपये, नारनौंद, उकलाना, बरवाला व आदमपुर में 25 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 15 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति महीने के हिसाब से ही खर्च कर सकेंगे। वहीं टोपी के 50 रुपये, झंडा बांटते हैं तो 15 रुपये व पटके का दाम 60 रुपये प्रति नग निर्धारित है। फूलों का दाम 160 रुपये प्रति किलो व माला लाई जाती है तो 40 रुपये प्रति माला खर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति रिफ्रेशमेंट के लिए 50 रुपये निर्धारित किए हैं।

-------------

चुनाव प्रचार व अन्य सभी तरह की सामग्री व सामान की अलग-अलग खर्च राशि तय की गई है। प्रत्याशियों को इसके दायरे में रहकर ही खर्च करना होगा। प्रत्येक प्रत्याशी को अपने खर्च का ब्योरा रखना होगा।
- कुलभूषण, एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed