फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If coalition government is formed, we will take account of 20 years from Congress-BJP: Abhay Chautala

गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस-भाजपा से 20 सालों का हिसाब लेंगे : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
If coalition government is formed, we will take account of 20 years from Congress-BJP: Abhay Chautala
सम्मेलन को संबोधित करते इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला। 
बरवाला। शहर की कपास मंडी में सोमवार को इनेलो व बसपा गठबंधन का लोकसभा स्तरीय सांझा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस और भाजपा से पिछले 20 सालों का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी वायदे और घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही पार्टी के दूसरे सीएम ने पहले वाले सीएम के फैसले को पलटने का काम किया है। इससे साबित होता है कि पूर्व सीएम ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिली हुई है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुडा बीजेपी से दस साल का हिसाब मांग रहे हैं। पहले हुड्डा प्रदेश की जनता को हिसाब दें कि किस प्रकार से उन्होंने प्रदेश को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन

सरकार की विफलता से युवा बेरोजगार बढ़े : आनंद
बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि संयुक्त गठबंधन की सरकार बनते ही इनेलो व बसपा के चुनावी घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा। सरकार की विफलता है कि हमारे 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। दो लाख पद खाली हैं। सरकार कौशल विकास निगम चलाकर कच्ची भर्ती कर रही है, ताकि नियमित भर्ती कर आरक्षण न देना पड़े। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह स्याहड़वा, महिला प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव राजा, ललित टाक, बलराज सभ्रवाल, कलीराम खेदड़, सतपाल काजला, सुभाष टाक, मंगतराम बूरा, पूर्व पार्षद राहुल भुक्कल अशोक पूनिया, रमेश खानपुर, बसपा प्रदेश प्रभारी रणधीर बेनीवाल, प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल, प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, प्रदेश सचिव बलबीर मुंडे, जिलाध्यक्ष रामफल बौद्ध, जिला प्रभारी रामदिया खेड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed