फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If all the demands are not met, a tough decision will be taken on December 21.

Hisar News: सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो 21 दिसंबर को लिया जाएगा कड़ा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
If all the demands are not met, a tough decision will be taken on December 21.
महापंचायत में फैसला सुनाते राखी बाराह खाप के पूर्व प्रधान सुरेश कोथ। 
नारनौंद। बुडाना हत्याकांड में पिछले 10 दिनों से ग्रामीणों का धरना चल रहा हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को धरना स्थल पर ही महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राखी बाराहा खाप के पूर्व प्रधान रामफल जांगड़ा ने की। पंचायत में प्रदेश भर की 20 से ज्यादा खापों ने हिस्सा लिया। पंचायत के फैसले का निर्णय किसान नेता सुरेश कोथ ने सुनाया।
विज्ञापन

जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है। 20 दिसंबर तक अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो 21 दिसंबर को मुख्य कमेटी द्वारा बड़े निर्णय का एलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक का संदेशा आया था बुधवार को कमेटी के सदस्य उनसे मिलने के लिए हांसी कार्यालय में पहुंचे। करीब तीन घंटों तक बातचीत चली, जिसमें पीड़ित के परिजनों के शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग पर उन्होंने सहमति जताई और तीन दिन के अंदर इस मामले के जो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनको गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। तीन दिन के अंदर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो जांच को एसटीएफ के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से मीटिंग के बाद कमेटी धरना स्थल पर पहुंची और बातचीत का ब्योरा दिया तो कमेटी ने फैसला लिया कि धरना जारी रहेगा। 20 दिसंबर तक पुलिस प्रशासन ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो 21 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed