फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If 10 transformers are installed in Sector 16-17 then water should be released under pressure.

Hisar News: सेक्टर 16-17 में लगाए जाएं 10 ट्रांसफार्मर तो प्रेशर से छोड़ा जाए पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
If 10 transformers are installed in Sector 16-17 then water should be released under pressure.
 बिजली निगम के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपते जनकल्याण एसोसिएशन के पदा​धिकारी। 
हिसार। जनकल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी सेक्टर 16-17 में बिजली समस्या को लेकर डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन) संदीप कुंडू मिले। इस दौरान एसोसिएशन ने सेक्टर में 10 ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वहीं सेक्टरवासियों का आरोप है कि पानी की समस्या का भी समाधान नहीं किया जा रहा है
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से सेक्टर के लोगों को आए दिन बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में खुली तारों के आपस में टकराने से फॉल्ट हो रहे हैं। इसे देखते हुए कोई व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सेक्टरवासियों ने कहा कि सेक्टर में जल्द से जल्द बिजली घर बनाया जाए। जरूरत के हिसाब से 10 ट्रांसफार्मर तत्काल लगाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सुजान सिंह बेनीवाल, उप प्रधान राजेंद्र सिंह जांगड़ा, महासचिव एडवोकेट अनिल कुमार जालंधरा, सहसचिव त्रिलोक बंसल, खजांची महावीर सिंह पूनिया, कार्यकारिणी सदस्य राजाराम गोदारा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरे दबाव से नहीं छोड़ा जा रहा है पानी
सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट टू की आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया है कि एचएसवीपी के अधिकारी सेक्टर की पेयजल समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान इंद्र सिंह मलिक ने बताया कि पिछले दिन वह पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले थे और उन्हें इस बारे में अवगत करवाया था। जिन घरों में पहले कम पानी आता था, वहां अब तीन दिनों से पानी ही नहीं आ रहा है। प्रधान ने बताया कि विभाग एक कर्मचारी भी मौके पर आया था और उसने अपने अधिकारियों को बताया था कि यहां पानी नहीं आ रहा है। मलिक ने बताया कि पुरानी व कमजोर पाइप होने के कारण पूरे दबाव के साथ पानी नहीं छोड़ा जाता। आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed