फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I used to crave every single penny, making delicious dishes, earning 2.5 lakh rupees every season

कभी एक-एक पैसे को तरसती थी, स्वादिष्ट व्यंजन बना हर सीजन कमा रही ढाई लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
I used to crave every single penny, making delicious dishes, earning 2.5 lakh rupees every season
हिसार। किसी समय एक-एक पैसे के लिए तरसने वाली गांव भैणी अमीरपुर निवासी सुनीता देवी आज हर सीजन में दो से ढाई लाख रुपये कमा रही है। घर की चहारदीवारी से निकलकर सुनीता ने पहले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बाजरे से बने लड्डू से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने सीखे। इनके चर्चे संसद भवन तक हैं। इतना ही नहीं आज सुनीता 2000 महिलाओं के लिए आइकॉन तक बन चुकी हैं। सुनीता बताती है कि 9 साल पहले एकमात्र कमरे में सात सदस्य एक साथ रहते थे, लेकिन मैंने हार नही मानी और सेल्फ हेल्प ग्रुप से शुुरुआत की ओर अपने साथ-साथ गांव की महिलाओं को व्यावसायिक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि मैं सेल्फ हेल्प ग्रुप में सोशल वर्क का काम करती हूं। मेेरा उद्देश्य यह है कि गांव की जो अनपढ़, बेराजगार महिलाएं जो काम करने की इच्छुक हैं उनको मोटिवेट करना है, ताकि वे घर के कामों के साथ-साथ व्यावसायिक काम कर सके। मेरा मानना है कि महिलाएं अगर घर में रहकर चूल्हे-चौके से लेकर घर का सारा काम संभाल सकती हैं तो वह कुछ भी कर सकती हैं। घर में रहकर परिवार संभालने वाली एक औरत घर से बाहर निकल कर व्यावसायिक कामों को भी कर सकती है। वे कहती हैं कि ऐसी महिलाएं जो बाहर काम करना चाहती थी या घर में रहकर अपना कोई काम शुरू करना चाहती है तो उनके परिवार वालों को उनका साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

एचएयू में सीखा था बाजरे के लड्डू बनाना
वर्ष 2013 में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के बारे में डीपीएम विरेंद्र श्योराण ने बताया और एचएयू से बाजरे के प्रोडेक्ट की ट्रेंनिग दिलवाई। ट्रेनिग के दौरान बाजरे से बने प्रोडक्ट पर काम किया। जैसे बाजरे के लड्डू बनाना, नमकीन बिस्कुट, मटर, मठ्ठी आदि। उसके बाद सेल्फ हेल्प ग्रुप में 10 महिलाओं ने काम करना शुरू किया। वर्ष 2016 में प्रोडक्ट को संसद भवन तक पहुंचाया गया। आज मेरे साथ करीब 2000 महिलाएं अपना अलग-अलग काम कर रही हैं। सीजन के समय अलग-अलग जगहों पर लगने वाले मेलों में स्टॉल लगाकर सामान बेचती हैं। दुकानदार ऑर्डर कर प्रोडक्ट बनवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का साथ मिला तो लोगों की बदल दी सोच
सुनीता बताती है कि जब मैंने इस काम की शुरुआत की थी तो पड़ोसी और गांव के लोग कहते थे कि औरत को घर रहकर काम संभालना चाहिए न कि बाहर जाकर काम करना चाहिए। मगर मेरे पति ने मेरा साथ दिया। उसके मिले सहयोग से आज मैंने उन लोगों की सोच को भी बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed