फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I Mahabir Stadium... My athletics track is in bad condition, sports department is not taking care

मैं महाबीर स्टेडियम... मेरे एथलेटिक्स ट्रैक की हालत बदतर है, खेल विभाग नहीं रख रहा ख्याल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
I Mahabir Stadium... My athletics track is in bad condition, sports department is not taking care
महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक की बारिश के बाद कुछ ऐसी हालत हो गई है। प्रवीन सोनी - फोटो : Hisar
हिसार। मैं महाबीर स्टेडियम हूं, बारिश के दिनों में मैं जलमग्न हो जाता है। पानी सूखता है तो मेरे मैदानी जिस्म में गड्ढे ही गड्ढे हो जाते हैं। हजारों युवाओं को मैं अपनी गोद में खिलाता हूं। मेरी गोद में खेलकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज मेरे एथलेटिक्स ट्रैक की हालत बदतर है। जिम्मेदार खेल विभाग भी मेरा ख्याल नहीं रख रहा। शुक्रवार को यहां होने वाली खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दौरान मेरे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। एक कोने में उन्हें दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

मेरे मैदान पर राजनीतिक रैलियों से लेकर गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस समारोह होते हैं। इस दौरान मुझे सजाया जाता है लेकिन इसके बाद मेरे आंगन को कोई नहीं संभालता। खेल विभाग द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने महाबीर स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हिसार प्रथम, हांसी प्रथम ब्लॉक के स्कूलों की प्रतियोगिता हुई। महाबीर स्टेडियम से लेकर स्कूल मैदानों तक खेल आयोजित करवाए गए। महाबीर स्टेडियम में एथलेटिक्स मैदान के ट्रैक की खस्ता हालात होने के कारण शिक्षा विभाग द्वारा दौड़ की प्रतियोगिता मैदान के दूसरे हिस्से में करवानी पड़ी। गौरतलब है कि 15 अगस्त से पहले हुई भारी बारिश से मैदान पानी से लबालब हो गया था। कई दिनों तक स्टेडियम से पानी की निकाली नहीं हुई थी।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम में हिसार वन ब्लॉक के स्कूलों के विद्यार्थियों के वालीबाल, खो-खो, कबड्डी, ऊची कूद, लंबी कूद, दौड़, बास्केटबाल के मुकाबले हुए। सुल्तानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हांसी प्रथम की खंड स्तरीय अंडर-19, अंडर 17, अंडर 14 में स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए। हांसी में पहले पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में हांसी खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण ऐलावादी, वशिष्ठ अतिथि समाज सेवी अजय मलिक व अध्यक्षता प्राचार्य सुमन देवी ने की। हांसी खंड खेल इंचार्ज संजीव आर्य ने बताया कि पहले दिन फुटबाल, खो-खो, हैंडबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी, नेटबॉल में लड़कों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
अंडर-14 फुटबाल
प्रथम : जीएसएस स्कूल मसूदपुर
द्वितीय : सनराइज पब्लिक स्कूल मसूदपुर
अंडर -17
प्रथम : फतेह सिंह स्कूल मसूदपुर
द्वितीय : जीएसएस स्कूल सुलतानपुर
अंडर-19
प्रथम : जीएमएसएस स्कूल, हिसार
द्वितीय : डीपीएस हिसार
अंडर-14 हैंडबाल
प्रथम : आरोही मॉडल स्कूल घिराये
द्वितीय : एसएसएम स्कूल धमाना
अंडर-17
प्रथम : आईपीएस स्कूल सुलतानपुर
द्वितीय : एसएसएम स्कूल धमाना
अंडर- 19
प्रथम : आरोही मॉडल स्कूल घिराये
द्वितीय : एसएसएम स्कूल धमाना
अंडर-14 बास्केटबाल
प्रथम : डीपीएस स्कूल हिसार
द्वितीय : जीएचएस चैनत
अंडर 17
प्रथम : डीपीएस हिसार
द्वितीय : जीएसएस स्कूल सोरखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed