फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I am not okay, I am going to pass out...

Hisar News: उदेश की पत्नी से व्हाटसएप चैटिंग में भावना कह रही थी ''मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी...''

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
I am not okay, I am going to pass out...
हिसार। डॉ. भावना हत्या मामले में उदेश की पत्नी निक्की और भावना के बीच व्हाट्सएप चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीब 60 पेज की चैट हिस्ट्री में भावना, उदेश की पत्नी से कह रही थी ''मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी...'' है। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को रिमांड के दौरान आरोपी उदेश से घटना के संबंध में लंबी पूछताछ की। निशानदेही के लिए उसे उसके क्वार्टर पर भी ले जाया गया।
विज्ञापन

निक्की ने बताया कि उदेश ने भावना का नंबर ब्लाॅक कर रखा था। ऐसे में वह उदेश के बारे में जानकारी लेने के लिए उससे व्हाट्सएप पर चैट करती थी। शादी के बाद जब उदेश ने उससे दूरी बनाई तो वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करती थी। निक्की ने बताया उदेश ने भावना के फोन उठाने बंद कर दिए थे तो वह उससे बात करने लगी।
विज्ञापन

वह फोन करती थी और व्हाट्सएप पर मैसेज भी करती थी। 21 अप्रैल को भी वह निक्की से व्हाटसएप पर चैटिंग कर रही थी। उसने लिखा कि ''मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी''। निक्की उसे समझाने की कोशिश करती है। निक्की ने पुलिस को बताया कि भावना व उदेश के रिश्ते के लिए 2018 में बात चली थी। लेकिन भावना की मां ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद ही भावना को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए फिलीपिंस भेज दिया गया। निक्की ने आगे बताया कि शादी से पहले ही उदेश ने उसे भावना के साथ संबंध की पूरी कहानी बता दी थी। मार्च 2021 में उसकी उदेश के साथ सगाई हुई और दिसंबर 2021 में शादी हो गई। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि उदेश की पत्नी और भावना के बीच व्हाट्सएप चैट अभी पुलिस को नहीं मिली है। मिलने के बाद तस्दीक करवाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल डॉ. भावना- निक्की के बीच व्हाट्सएप चैट के अंश
डॉ. भावना: मुझे नहीं पता
निक्की: अभी बात नहीं हो पाई, वो बाहर हैं, थोड़ी देर में करती हूं।
डॉ. भावना: रोने का इमोजी सेंड करती है।
निक्की: अरे, ऐसा मत करो, मेरा भी हसबैंड है वो, ऐसे तो आप कभी नहीं छोड़ पाओगे।
डॉ. भावना: एक बार बात करनी है मुझे लास्ट बार। या तो मिलकर बात कर लो आप।
निक्की: थोड़ा आप भी समझने की कोशिश करो। आपकी शादी नहीं हुई है।
डॉ. भावना: नहीं सॉरी, मैं सबको दुखी कर रही हूं।
निक्की: उसकी शादी हो गई है और उसका बेबी भी है।
डॉ. भावना: हां।
निक्की: मैं आपसे एक बात पूछती हूं
डॉ. भावना: हां जी, पूछो
निक्की: आप उसे अनजान नंबर से कॉल क्यों करती हो, गलत बात है ना ये तो।
डॉ. भावना: हां।
निक्की: इतने सारे नंबर।
डॉ. भावना: थोड़ा टाइम दो फिर नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed