फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Husband attacked wife with hockey stick

Hisar News: पति ने हॉकी से किया पत्नी पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Husband attacked wife with hockey stick
अग्रोहा। गांव कुलेरी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर हॉकी से हमला कर दिया। महिला हिसार के कैंट क्षेत्र में फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती है। पुलिस को दिए बयान में घायल महिला ने बताया कि उसका पति उस पर गलत शक करता है। 2 मार्च को दोनों के बीच घर पर झगड़ा हुआ था। इस मामले में पीड़िता ने अग्रोहा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे महिला कुलेरी गांव के बस स्टैंड पर दुकान से सामान खरीद रही थी। इसी दौरान उसका पति हॉकी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। जब वह बचकर भागी तो रास्ता रोकर कंधे व टांगों पर वार दिए। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकला। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताललें ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक पर चाकू से किया हमला

पटेल नगर में दो युवकों ने कैटरिंग का काम करने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पटेल नगर की गली नंबर 17 के देवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अप्रैल को मिडटाउन ग्रेंड में कैटरिंग का काम करने गया था। रात को शराब पी रखी थी। इसके बाद वह पटेल नगर के शनि पार्क में आ गय। वहां पर सागर व अमन मिल गए। हम तीनों विक्की चाय वाले के पास आ गए। सागर ने मुझे गाली दी तो उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सागर व अमन ने ईंट मारी फिर अमन घर से चाकू लेकर आया और पीठ में घोंप दिया। वह पूरी रात पार्क में पड़ा रहा। इसके बाद परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed