फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda sectors hisar, Hisar

सेक्टर 33 के प्लॉट होल्डर्स ने बिना सुविधाओं के पजेशन लेने से किया इनकार

Sun, 09 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 09 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
huda sectors hisar, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics
सेक्टर 33 के प्लॉट होल्डर्स ने बिना सुविधाओं के हुडा द्वारा दी जा रही पजेशन लेने से इनकार कर दिया है। सेक्टर वासियों ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि हुडा जल्द ही प्लॉट होल्डर्स को पजेशन देने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए उन्होंने विरोध करते हुए इस्टेट ऑफिसर व जिला प्रशासन के अधिकारियों को पजेशन लेने से इनकार करते हुए ज्ञापन देने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी प्रवीन जैन व प्रवीन सिंगल ने बताया है कि हाल ही में हुडा के मुख्य प्रशासक ने सेक्टर का दौरा किया था। जिन्होंने ऑर्डर किए थे कि जल्द से जल्द प्लॉट होल्डर्स को पजेशन (कब्जा) दिया जाए। इसके बाद से हुडा अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं और आधी अधूरी तैयारी कर पजेशन देने की फिराक में है। प्लॉट होल्डर प्रवीन सिंगल ने कहा कि 3300 प्लॉट हैं। सेक्टर 33 के बीचों बीच गंदा नाला है जिसे आज तक हुडा शिफ्ट नहीं कर पाया है। हुडा अधिकारियों ने नक्शे में तो इसे कवर्ड नाला दिखाया हुआ है और यह सेक्टर 33 आगे के हिस्से में बना हुआ है। मगर हकीकत में यह नाला सेक्टर 33 के बीचोंबीच हैं। प्लॉट होल्डर्स का कहना है कि ऐसे में नाले के पास कोठी कौन लोग बनाएंगे। दूसरा पजेशन देने की जल्दी में नाले पर क्रॉस रोड बना दिए। उन्हें कवर्ड ही नहीं किया गया। इसके अलाव सेक्टर की कई सड़कें सेक्टर 14 टू के डिस्पोजल के पास आकर बंद हो जाती हैं आगे जाने का रास्ता ही यानी रोड ही नहीं बनाई गई। 100 फुट चौड़ा रोड बनाने को लेकर हुडा ने अभी तक टेंडर ही नहीं किया। ऐसे में बिना सुविधा लोगों का वहां जाना संभव नहीं।
विज्ञापन


कहीं सीवरेज, पानी व सड़कों की कनेक्टिविटी ही नहीं
प्लॉट होल्डर्स का कहना है कि कहीं तो सड़कें, सीवरेज पानी की लाइनों की कनेक्टिविटी है तो कहीं कनेक्टिविटी ही नहीं। ऐसे में जब तक हुडा अपनी कमियों को दूर न कर ले हुडा को पजेशन ऑफर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हुडा पजेशन ऑफर करने वाला है जिसको लेकर चीफ हुडा एडमिनिस्ट्रेटर ने ऑर्डर कर दिए थे। मगर इससे पहले वहां की कमियों को दूर किया जाना चाहिए। अगर हुडा ऐसा करता है तो हम विरोध करेंगे।

- प्रवीन जैन, प्लॉट होल्डर्स सेक्टर 33

हुडा ने वहां से गंदा नाला नहीं हटाया है। ऐसे में लोग वहां कोठियां कैसे बनाएंगे। सेक्टर डेवलप होने को लेकर काफी कमियां हैं जिसे दूर किया जाना चाहिए। प्लॉट होल्डर्स करीब ढाई हजार से ज्यादा हैं। इसके विरोध में हम इस्टेट ऑफिसर से मिलेंगे।
- प्रवीन सिंगल, प्लॉट होल्डर्स सेक्टर 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed