{"_id":"58dd53b54f1c1b0b0563e11a","slug":"huda-hisar-nagar-nigam-hisar-water-supply-problem-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा और नगर निगम के बीच उलझी सेक्टर 9-11 में पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा और नगर निगम के बीच उलझी सेक्टर 9-11 में पानी की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
हुडा और नगर निगम के बीच सामंजस्य न बन पाने के कारण सेक्टर 9-11 में पानी की सप्लाई पिछले एक साल से उलझी हुई है। सेक्टर 9-11 में पिछले एक साल से करीब 800 घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण करीब 4000 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीर सिंह ने बताया कि सेक्टर में एक साल पहले तोशाम रोड स्थित वाटर वर्क्स से पानी आता था। लेकिन इस वाटर वर्क्स से मॉडल टाउन स्थित बूस्टिंग स्टेशन को भी पानी की सप्लाई की जाने लगी, जिससे सेक्टर के आखिर में स्थित घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
टैंकर खरीद कर चला रहे काम
सेक्टरवासियों के अनुसार पिछले एक साल से पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाया जा रहा है। पानी की सप्लाई के लिए हुडा विभाग के एक्सईएन, एसडीओ से काफी बार कहा गया। लेकिन वो नगर निगम में शिकायत करने की बात कह देते हैं। वहीं नगर निगम कर्मी हुडा ऑफिस जाने की बात कह देते हैं।
विज्ञापन
सीएम विंडो में दी शिकायत
सेक्टरवासी वीरवार को पानी सप्लाई न होने की शिकायत करने हुडा विभाग पहुंचे। लेकिन अधिकारियों के न मिल पाने पर सीएम विंडो में भी इस बारे में शिकायत दी है। इस अवसर पर सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीर सिंह बामल, उपप्रधान प्रवीन जैन, दलजीत सिंह अहलावत, रामनिवास, डीबी गुप्ता, विनोद शर्मा, रामनिवासी, रामनिवास फौजी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन