फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda, goverment, money, handsup, hisar

नगर निगम ने हुडा सेक्टर्स चलाने के लिए किए हाथ खड़े, सरकार से मांगे 17.50 करोड़ रुपये

Tue, 26 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 26 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
huda, goverment, money, handsup, hisar
रुपये डबल - फोटो : Desk
आर्थिक हवाला देते हुए नगर निगम ने हुडा के सेक्टर्स को चलाने से हाथ खडे़ कर दिए हैं। निगम अधिकारियों ने हुडा के सेक्टर्स की अगले नौ माह की मेंटेनेंस के लिए सरकार से 17.50 करोड़ रुपये मांगे हैं। बजट नहीं मिला तो निगम के पास अपनी ओर से इन सेक्टर्स का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने करीब दो माह पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के विकसित सेक्टर निगम के हवाले कर दिए थे, जिसमें निगम को इन सेक्टर में मेंटेनेंस का काम ही सौंपा गया है। सफाई, सीवरेज, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्ट्रॉम वाटर, पार्क सहित अन्य कार्य दिए गए हैं। खर्चे के यह काम निगम को सौंपे गए हैं, जिससे निगम को हर महीने करीब डेढ़ करोड़ का बोझ बढ़ गया है। पहले ही आर्थिक तौर पर कमजोर हालत से जूूझ रहे निगम को चालू वित्त वर्ष के अगले नौ महीने में करीब 17.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह सेक्टर मिले थे निगम को 
अर्बन इस्टेट दो, सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, पुलिस लाइन एरिया, मेला ग्राउंड, सेक्टर 27-28, रेड स्कवेयर मार्केट, ग्रीन स्कवेयर मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई पर हर महीने 15 लाख खर्च
हुडा की ओर से मिले सेक्टर्स में सफाई का काम निजी कंपनियों को सौंपा हुआ है। जिसमें हर महीने करीब 15 लाख रुपये का खर्च आता है। निगम की ओर से पहले चरण में हुडा की ओर से दिए गए टेंडर को ही आगे बढ़ाया गया है। व्यवस्था को संभालने के बाद निगम अपने हिसाब से नए रेट पर टेंडर जारी करेगा।
हुडा ने बनाया था 12.50 करोड का बजट
हुडा की ओर से प्रस्तावित नौ महीने के लिए 12.50 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया था। निगम ने सेक्टर्स के हर तीन महीने पर 5.84 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया है। इस हिसाब से निगम ने कुल 17 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट मांगा है।


कहां-कहां आएगा खर्च ...
हुडा सेक्टर्स के लिए डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों का वेतन 3.20 करोड़
हुडा सेक्टर्स की स्ट्रीट लाइट का बिल और मेंटेंनेंस खर्च ----2.25 करोड़ 
स्ट्राम वाटर, सीवरेज लाइन, रिपेयरिंग का खर्च ------1.50 करोड़ 
हुडा सेक्टर के जलघरों को संचालन का खर्च ---------2 करोड़ 
हुडा सेक्टर्स की सड़कों की मेंटेनेंस का खर्च -------- 2 करोड़ 
हुडा सेक्टर्स में सफाई का नौ महीने का कुल खर्च ---1.35 करोड़ 
हुडा सेक्टर्स के पार्कों और ग्रीन बेल्ट मेंटेनेंस के लिए --2.20 करोड़ 

हमने सरकार को बजट के लिए पत्र लिखा है। सेक्टर्स की मेंटेनेंस के लिए चालू वित्त वर्ष में करीब 17.50 करोड़ रुपये की जरूरत पडे़गी। निगम आयुक्त के जरिए प्रदेश सरकार को अतिरिक्त बजट प्रावधान करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
यूएस परमार, सीनियर अकाउंटेंट, नगर निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed