फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hssc clerk exam today in 13 Disttrict, 91 thousand applicant, Hisar

एचएसएससी की क्लर्क पद के लिए आज 13 जिलों में 91 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 20 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 20 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hssc clerk exam today in 13 Disttrict, 91 thousand applicant, Hisar
exam shimla

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। 13 जिलों में राज्य के 91 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह 10.30 से 12 बजे तक, शाम के समय 3 से 4.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेेश के लिए सुबह 9 से 9.30 बजे तक, शाम के समय 1 से 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन जिलों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
प्रदेश में परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक जिले में सात हजार आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे। हिसार जिले में 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


हर जिले में आठ फ्लाइंग करेगी केंद्रों का दौरा
हर जिले में आठ फ्लाइंग टीमें परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगी। फ्लाइंग टीमों में हरियाणा राज्य चयन आयोग, जिला शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई टीमें परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगी पाबंदी
सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में आयोजित की गई परीक्षाओं की भांति ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इनमें मोबाइल, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक वाच, अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को बेल्ट, पर्स, मंगलसूत्र, अन्य प्रकार के सामान के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

धारा 144 रहेगी लागू
परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 भी लागू रहेगी, जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, परीक्षा संबंधित सामान की दुकानें बंद रखी जाएंगी। साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।


परीक्षा के लिए हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आशा है कि यह परीक्षा भी पिछली परीक्षा की भांति शांतिपूर्वक संपन्न होगी।
- बंसीलाल, पीए, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed