फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSEB Worker Union protested against online transfer policy

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Jun 2025 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
HSEB Worker Union protested against online transfer policy
हिसार विद्युत सदन में बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर  धरने पर बैठे हुए।
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने विद्युत सदन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हिसार, जींद, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं रेवाड़ी सर्कलों के कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन जल्द इस पर संज्ञान नहीं लिया तो यूनियन कार्य का बहिष्कार और बिजली निगम मुख्यालय पर चीफ एडमिन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले, इस आंदोलन की अध्यक्षता राज्य महासचिव यशपाल देशवाल ने की, जबकि मंच का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान मनोज सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि यूनियन ने पहले भी 23 दिसंबर 2024 व 31 जनवरी 2025 को निगम प्रबंधन को इस नीति की त्रुटियों और भेदभावपूर्ण प्रवृत्तियों के संबंध में लिखित रूप में अवगत कराया था। मगर, त्रुटिपूर्ण नीति को दोबारा लागू कर दिया गया। कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को अनुचित लाभ प्रदान किए गए और महिला कर्मचारियों का दूरस्थ स्थानों पर तबादला कर अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

यशपाल ने कहा कि 2 जून को यूनियन प्रतिनिधियों की मुख्य अभियंता (प्रशासन) से वार्ता हुई थी, जिसमें समाधान के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया था। मगर जवाब न मिलने के कारण केंद्रीय परिषद ने यह आंदोलन शुरू किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक चीफ एडमिन (हिसार) ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर पुनर्विचार नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही जब तक यूनियन की निगम प्रबंधन के साथ बैठक नहीं होती, तब तक ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को रिलीव न किया जाए। यदि उन्हें जबरन रिलीव किया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांग
- वर्तमान ऑनलाइन ट्रांसफर आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।

- सरकार द्वारा निर्धारित ट्रांसफर नीति को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से लागू किया जाए।

- सभी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

- प्रशासनिक मनमानी को समाप्त कर न्यायसंगत प्रणाली लागू की जाए।

ये रहे मौजूद
राज्य मुख्य संगठनकर्ता अशोक शर्मा, राज्य उपप्रधान अनिल पहल, पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा, मुकेश भयाना, जसवंत सिंह चौहान, सिरसा सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, जींद सर्कल सचिव राजेश आशन, फरीदाबाद सर्कल सचिव विनोद शर्मा, पलवल सर्कल सचिव राकेश बंचारी, पूर्व सर्कल सचिव रेवाड़ी शमशेर सिंह, यूनिट सचिव भिवानी साधु राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed