फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HPV vaccination campaign slow, out of 3699 only 140 vaccinated, Mother-Daughter Day will be celebrated in every government and non-government school

Hisar News: एचपीवी टीकाकरण अभियान धीमा, 3699 में से महज 140 का हुआ टीकाकरण, हर सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में मनाया जाएगा मदर-डॉटर डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination campaign slow, out of 3699 only 140 vaccinated, Mother-Daughter Day will be celebrated in every government and non-government school
हांसी। गर्भाशय कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 14 और 15 वर्ष आयु की 3699 लड़कियों का टीकाकरण किया जाना है। इनमें से अब तक केवल 140 किशोरियों का ही टीकाकरण किया जा सका है।
विज्ञापन

टीकाकरण की धीमी गति को लेकर शुक्रवार को डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अभियान की समीक्षा की गई और माता-पुत्री दिवस मनाने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत हांसी और नारनौंद उपमंडल के एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में माता-पुत्री दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्यक्रम में 14 और 15 वर्ष आयु की लड़कियों की माताओं को भी शामिल किया जाए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण कैंप आयोजित करने के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार करें। साथ ही, कैंप का आयोजन क्षेत्रीय लोगों को पहले से सूचित किया जाए ताकि टीकाकरण का उद्देश्य सही से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो टीकाकरण किया ही जा रहा है, अब विद्यालयों में भी निर्धारित आयु वर्ग की लड़कियां टीकाकरण करवा सकती हैं।

डीसी ने आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे आंगनवाड़ी में आने वाली महिलाओं को एचपीवी टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। बैठक में एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, एसएमओ डॉ. राजीव डाबला, डॉ. नरेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, सीएमजीजीए प्रतीक्षा सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इतनी किशोरियों का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में विभिन्न केंद्रों पर अब तक टीकाकरण इस प्रकार हुआ है:
सीएचसी सोरखी में 42
सीएचसी सिसाय में 41
हांसी नागरिक अस्पताल में 19
सीएचसी मिर्चपुर में 14
सीएचसी खांडाखेड़ी में 14
नागरिक अस्पताल नारनौंद में 7
यूपीएचसी चार कुतुब में 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed