फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hotel manager convicted of raping Thai woman sentenced to 10 years imprisonment

Hisar News: थाईलैंड की महिला से दुष्कर्म करने के दोषी होटल मैनेजर को 10 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hotel manager convicted of raping Thai woman sentenced to 10 years imprisonment
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने 40 वर्षीय विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी होटल मैनेजर गुलशन को दस साल की सजा सुनाई है। सजा के अलावा 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। होटल मैनेजर को 2 महीने पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने 7 अगस्त 2020 को थाईलैंड की महिला की शिकायत पर आरोपी के के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार थाईलैंड की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि वह 3 मार्च 2020 को पर्यटक के तौर पर दिल्ली आई थी और उसका वीजा 9 सितंबर 2020 तक का था। 6 अगस्त 2020 की रात को कुछ दोस्तों के साथ हिसार आई और रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक होटल में रुकी। उसी रात करीब 2:30 बजे उसका दोस्त उसे उक्त होटल में छोड़ आया। कमरे में जाने के बाद मैनेजर गुलशन जबरदस्ती घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरा व्यक्ति कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस पर उसने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। किसी तरह वह होटल से निकली और पास के एक पार्क में जाकर बैठ गई। वहां किसी राहगीर की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दी थी। उक्त मामले में अदालत ने दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed