{"_id":"623f5c717c29db233c20acac","slug":"hot-water-in-water-coolers-at-railway-station-paying-for-cooling-the-liver-hisar-news-hsr627586219","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलरों में गर्म पानी, कलेजा ठंडा करने के लिए चुका रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलरों में गर्म पानी, कलेजा ठंडा करने के लिए चुका रहे दाम
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा की ओर से लगवाया गया वाटर कूलर।
- फोटो : Hisar
हिसार। गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर बंद पड़े हैं, जिस कारण यात्रियों के लिए गर्म पानी पीना पड़ रहा है। इसके अलावा यात्री कलेजा ठंडा करने के लिए 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि काफी समय पहले प्लेटफार्म नंबर-1 पर राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा की ओर से सांसद निधि कोष से वाटर कूलर लगवाया गया था, मगर यह वाटर कूलर छोटा है। इसमें पानी भी गर्म रहता है। वहीं, तीन प्याऊ की टोंटियां खराब पड़ी हैं।
10 प्याऊ और छह वाटर कूलर
रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बने हैं। रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता हैं। 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। मगर यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां लगे वाटर कूलर और प्याऊ काफी कम हैं। यहां 10 प्याऊ हैं, जबकि छह वाटर कूलर हैं, लेकिन सभी में पानी गर्म निकल रहा है।
जल्द लगेंगी स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीनें
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर जल्द ही नई वाटर वेंडिंग मशीनें लगेंगी। इस मशीनों से सस्ते दाम पर यात्रियों को ठंडा आरओ का पानी मिलेगा। इसको लेकर टेंडर भी हो चुके हैं। प्रत्येक प्लेटफार्म पर दो-दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
कैंटीन से 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदते हैं, जोकि काफी महंगी पड़ती हैं। इससे अच्छा स्टेशन पर वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाई जाए। उनकी परोपर मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी ठंडा रहे। - सुनील कुमार, यात्री
प्याऊ में गर्म व खारा पानी आता हैं। वाटर कूलरों में भी पानी नहीं मिलता। मजबूरन कैंटीन से 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदी और प्यास बुझाई है। - भोरिक, यात्री
वाटर कूलरों की मेनटेनेंस करने का काम इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट का है। उनसे बातचीत की जाएगी। कूलरों में जो भी समस्या हैं उन्हें ठीक करवाने के लिए बोला जाएगा। - केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक