फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hope: In 2022, the city will get rid of waterlogging, the city council is laying new pipeline

उम्मीदः 2022 में शहर को जलभराव से मिलेगी निजात, नगर परिषद बिछा रहा नई पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hope: In 2022, the city will get rid of waterlogging, the city council is laying new pipeline
सिरसा। बारिश के दिनों में पूरा शहर जलभराव की समस्या हो जाती है। इसलिए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पूरे शहर में नई पाइपलाइन बिछाने का योजना बनाई। जहां एक ओर हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है वहीं दूसरी ओर पुराने शहर में भी नगर परिषद की ओर से करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बाजारों में ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले बरसाती सीजन में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर मुख्य रूप से दो भागों में बंटा है। एक हिस्सा रेलवे लाइन के हिसार रोड की तरफ है जबकि दूसरा हिस्सा बाजार की तरफ। बरसात के दिनों में मुख्य बाजारों के साथ-साथ हिसार रोड साइड भी जलभराव हो जाता है। बरसात के बाद 24 से 48 घंटों तक भी पानी की निकासी नहीं हो पाती। इसलिए सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने योजना बनाई। इस पर सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। अब काम शुरू हो चुका है और करीब 60 फीसदी काम खत्म किया जा चुका है। उम्मीद है कि जून माह तक काम पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए। इसके बाद बरसात के पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी। बरसात के तुरंत बाद पानी की निकासी करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

अमृत योजना : हिसार रोड पर बिछाई जा रही पाइपलाइन, रंगोई नाला में डाला जाएगा पानी
हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत नगर परिषद काम करवा रही है। इसके तहत बस स्टैंड से लेकर हाइवे स्थित रंगोई नाला तक पाइपलाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है। बस स्टैंड के पास पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। खैरपुर चौकी के पीछे खाली पड़ी भूमि पर पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पानी एक बार टैंक में स्टोर किया जाएगा। यहां से पंप करके पानी को आगे भेजा जाएगा। यहां बड़े टैंक बना दिए गए हैं। जबकि पाइपलाइन बिछाने का काम अभी चल रहा है। हिसार रोड पर भी हाइवे पर अभी पाइपलाइन बिछाई जानी बाकी है क्योंकि एनएचएएआई की एनओसी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप का प्रोजेक्ट : पूरे शहर में बिछेगी पाइपलाइन, डबवाली रोड पर चल रहा काम
नगर परिषद ने विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया। इसके तहत योजना है कि रेलवे ओवरब्रिज से नीचे से होते हुए ऑटो मार्केट से पाइपलाइन आएगी। ये पाइपलाइन आंबेडकर चौक होते हुए बाजार की तरफ जाएगी। शहर के परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, रोड़ी, बाजार, भादरा बाजार, चांदनी चौक बाजार, घंटा घर चौक, सूरतगढ़िया बाजार, नोहरिया बाजार, जनता भवन रोड से होते हुए अनाज मंडी और फिर डबवाली रोड पर ये पाइप जोड़ी जाएगी। बेगू रोड पर भी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। डबवाली रोड से होते हुए ये पाइपलाइन घग्घर तक जाएगी। बारिश का पानी घग्घर में फेंका जाएगा। इसके बीच चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम के पास पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से पानी पंप करके आगे भेजा जाएगा।

शहर को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए काम चलाया जा रहा है। इसके तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि बरसाती सीजन से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे बाजारों में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होगी।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed