फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honeytrap: Rape and threatening to file a case under SCST Act, demanded five lakh rupees from the mill worker

हनीट्रैप: दुष्कर्म का झूठा केस और फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने मांगे 5 लाख रुपये 

Wed, 08 Jun 2022 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 10:36 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार है कि बचा लो, नहीं तो परिवार सहित आत्महत्या करने को मजबूर हूं। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने सोमबीर और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Honeytrap: Rape and threatening to file a case under SCST Act, demanded five lakh rupees from the mill worker
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिसार शहर के मिल में काम करने वाले व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये मांगे। महिला की धमकियां से परेशान होकर व्यक्ति ने पुलिस से गुहार लगाई कि बचा लो, नहीं तो परिवार सहित आत्महत्या करनी पड़ेगी। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने सोमबीर और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के सीवन गांव के रहने वाले संजीव ने बताया कि वह नौ साल से हिसार की एक मिल में काम करता है। करीब एक साल पहले मिल में ही काम करने वाली महिला से जान पहचान हुई। वह अपने घर की सभी बातें बताने लगी, जिस कारण मुझे उस पर विश्वास हो गया। एक दिन उसने बाहर के लिए बुलाया।
विज्ञापन


इस दौरान उसने मोबाइल पर हम दोनों की कुछ फोटो खींच ली। उसने फरवरी महीने में मुझ से 70 हजार रुपये उधार मांगे, तो मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने हम दोनों के फोटो वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये मांगे। बाद में पता चला कि मिल में ही काम करने वाला शिफ्ट ऑफिसर सोमबीर और महिला मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अप्रैल को सोमबीर ने मुझे कैंची चौक पर बुलाया। इसके बाद वे दोनों मुझे एमजी क्लब के पास ले गए। इस दौरान सोमबीर ने मुझे फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। मेरे एक दोस्त ने उन्हें समझाना चाहा तो आरोपियों ने उसके मोबाइल पर फोटो भेजकर दो लाख रुपये मांगे।


मेरी पत्नी ने 23 मई को 2 लाख रुपये देने की बात कही, लेकिन रकम नहीं मिली। फिर वह कहने लगा कि 1 लाख रुपये तो देने ही पड़ेंगे नहीं तो महिला जातिसूचक शब्द कहने और दुष्कर्म का केस दर्ज करवा देगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की। जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि संजीव की शिकायत पर सोमबीर और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed