फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honeypreet did not share the new song of Deramukhi on her social media account

हनीप्रीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं शेयर किया डेरामुखी का नया सॉन्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet did not share the new song of Deramukhi on her social media account
हनीप्रीत इंसा। सोशल मीडिया - फोटो : Sirsa
सिरसा। दिवाली पर डेरामुखी का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है। हर कोई समर्थक अपने-अपने अकाउंट पर इस सॉन्ग को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहा है, लेकिन डेरामुखी की मुख्य शिष्या हनीप्रीत ने अभी तक इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया है। हालांकि इससे पहले हनीप्रीत ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रोमो वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन

दिवाली पर डेरामुखी ने नया गाना जारी किया। कुछ ही घंटों में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज आ गए और 83 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले। हनीप्रीत डेरामुखी की मुख्य शिष्या है और डेरा के साथ-साथ गुरु की हर बात को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो देती है, लेकिन अभी तक हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर हैंडल पर डेरामुखी का नया सॉन्ग शेयर नहीं किया है। हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम पर दीपावली पर दीपमाला करते हुए अपना फोटो जरूर शेयर किया है।
विज्ञापन

डेरा के कार्यक्रम में पहली बार किया था हनीप्रीत के सोशल मीडिया अकाउंट का प्रचार
डेरा की ओर से डेरामुखी को छोड़कर अन्य किसी के भी सोशल मीडिया अकाउंट का प्रमोशन नहीं किया जाता, लेकिन 22 अक्तूबर को फतेहाबाद में हुए कार्यक्रम के दौरान हनीप्रीत के अकाउंट का प्रचार किया गया। इसे फॉलो करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के बाद फेसबुक पर नजर नहीं आई हनीप्रीत, ट्विटर पर भी सीमित पोस्ट
25 अगस्त 2017 को डेरामुखी को दोषी करार दिया गया। इससे पहले 15 अगस्त को सिरसा डेरा में बड़ा कार्यक्रम हुआ था। इस दिन डेरामुखी का जन्मदिन था। 15 अगस्त 2017 को हनीप्रीत के फेसबुक पेज पर 15 अगस्त 2017 के बाद कोई भी पोस्ट नजर नहीं आ रही है। यानी हनीप्रीत ने फेसबुक पेज चलाने से मुंह मोड़ रखा है। इस पेज पर फोटो और बैनर फोटो को 17 जुलाई 2020 को अपडेट किया गया था। दूसरी ओर हनीप्रीत इस समय इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव है। बेशक हनीप्रीत ने अभी तक केवल 38 पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, लेकिन उसके फॉलोअर्स 2 लाख 61 हजार से भी ज्यादा हैं। वह केवल डेरामुखी के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed