फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home Minister Amit Shah in Hisar Today Agroha Medical College

अग्रोहा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह: कहा-अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 85 हजार सीटें

Mon, 31 Mar 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की भूमि ने पुरातन काल से इस देश की संस्कृति, संस्कार व परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। महाभारत काल से लेकर आजादी के संग्राम और आजादी के बाद के 76 साल बाद तक हरियाणा का योगदान हमेशा एक छोटे प्रदेश के रूप में सीमाकंन होने के बाद भी देश के बड़े राज्यों से बहुत ज्यादा रहा है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah in Hisar Today Agroha Medical College
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले 5 साल में देश में मेडिकल की 85 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बने, इसके लिए काम करेंगे। भाजपा शासित राज्यों में इसे पूरा करने की तरफ बढ़ रहे हैं। शाह सोमवार को अग्रोहा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही आईसीयू यूनिट का उद्घाटन व पीजी हॉस्टल का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गुरुओं की परंपरा में सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव की भी जन्मतिथि है। सिख पंथ की गुरु परंपरा ने जब एक समय था कि मूल संस्कृति ही समाप्त हो जाएगी, तब बाबर से लेकर औरंगजेब तक 10 गुरुओं ने संघर्ष कर हमारी परंपराओं को लचीला भी बनाया, पुनर्जीवित भी किया और जहां जरूरत पड़ी, वहां बलिदान देकर संघर्ष करने का भी काम किया। उनका कहा कि आज स्वर्गीय ओपी जिंदल की पुण्यतिथि है। वह प्रदेश के बड़े राजनेता रहे हैं। देश के अग्रणी उद्योगपतियों में भी उनका नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। मगर इनके साथ-साथ वैश्य समाज मे जन्मे इनके संस्कार के अनुरूप लाभ से पहले लोक की चिंता, मुनाफे से पहले समाज की चिंता इन सिद्धांतों को ओपी जिंदल ने प्रतिपादित किया।

विज्ञापन


 

अनूठे शासक थे महाराजा अग्रसेन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक अनूठे शासक थे। लगभग 5300 साल पहले उनके शासनकाल में जो आता है, वह आते ही लखपति होगा व महल प्राप्त करेगा, ऐसा सोच थी। उस समय के एक लाख रुपये व एक लाख ईंट की कीमत आज के समय में कीमत मत देखिए। उस समय सिर्फ धनाढय के पास ही पैसा होता था। बाकी व्यापार को सामान के बदले सामान से चलता था। समृद्धि का इतना सुचारू रूप से राज्य पर आर्थिक बोझ डाले बिना हर व्यक्ति के कल्याण का रास्ता शायद आज तक किसी ने न ढूंढा और न किसी ने जमीन पर उतारा है। महाराजा अग्रसेन बहुत वीर योद्धा थे। महाभारत के युद्ध में भी इन्होंने हिस्सा लिया था। उन्होंने उस समय पूरे राज्य के संस्कारों को सिंचित करने का काम किया। इतने साल भी अग्रवाल समाज के जितने भी गौत्र है, हर व्यक्ति उद्यमी है, देश को समर्पित है। ऐसा व्यक्ति आज हम सभी के लिए आदर्श होना चाहिए। उन्हीं की राह पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल क्षेत्र में ढेर सारा काम किया है। 64 हजार करोड़ रुपये पब्लिक हेल्थ व कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर खर्च किए। 763 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेन बनाए। 4382 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाए। 602 क्रिटिकल केयर बॉक्स 10 साल में बनाए। वर्ष 2013-14 के बजट में 37 हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य के लिए बजट था और वर्ष 2025-26 में एक लाख 37 हजार करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में स्थापित किए जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज पिछले 36 वर्षों से रोगियों की महान सेवा कर रहा है। इस समय यहां पर एमबीबीएस की 100 सीटें व पीजी की 85 सीटें हैं। यहां की ओपीडी में हर साल 5 लाख से अधिक यहां मरीज आते हैं, जो इस मेडिकल कॉलेज से लाभ लेते हैं। महाराज अग्रसेन एक महान विभूति थे। इन्होंने हजारों साल से इसी अग्रोहा की वैभवशाली राजधानी से पूरे संसार को लोकतंत्र, आपसी प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया था। उनका गणतंत्र दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र भारत की नींव है। महाराजा अग्रसेन ने ऐसी परंपरा डाली थी, जो भी परिवार अग्रोहा में रहने आए, उसे यहां के लोग एक ईंट व एक रुपया देंगे, जिससे बाहर से आने वाले परिवार के पास एक लाख ईंट व एक लाख रुपये इकट्ठे जाते थे। इससे वह यहां रहने के लिए अपना मकान व रोजगार भी खुशहाली से करता था। हमें खुशी हैं कि हमने उनकी शिक्षाओं व सिद्धांतों की याद बनाए रखने के लिए हवाई अड्डे का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा है।

प्रधानमंत्री ने देश को मेडिकल हब बनाने का विजन रखा है, इसके लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों व पैरामेडिकल का होना जरूरी है। इसके लिए हम हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। इसमें से 9 कॉलेज पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खुले हैं और 9 निर्माणाधीन हैं। इनके अलावा बाढ़सा जिला झज्जर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। वहीं माजरा जिला रेवाड़ी में एम्स स्थापित किया जा रहा है। मैंने बजट प्रस्तुत किया है। इसमें स्वास्थ्य का बजट 9931 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 10159 करोड़ रुपये किया है। अगले वित्त वर्ष में पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, सिरसा, कैथल व महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज और नूंह में अति आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed