{"_id":"6a4d5764103dc81c8e07bd4d","slug":"hmda-meeting-postponed-as-new-map-is-not-ready-hisar-news-c-21-hsr1020-905986-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नया मैप तैयार न होने से एचएमडीए की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नया मैप तैयार न होने से एचएमडीए की बैठक स्थगित
Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार महानगर प्राधिकरण (एचएमडीए) के नए सीमा क्षेत्र और प्रस्तावित नक्शे पर चर्चा के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक एचएमडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गीता भारती की अध्यक्षता में प्रस्तावित थी, लेकिन जिला नगर योजनाकार की ओर से नक्शा तैयार नहीं होने की जानकारी दिए जाने के बाद इसे टाल दिया गया। अब जल्द ही नई तिथि तय की जाएगी।
एचएमडीए के विस्तारित क्षेत्र में हिसार जिले के 100 से अधिक गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 3 जून को हुई बैठक में जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार को निगम आयुक्त की सहमति से नए सीमा क्षेत्र का नक्शा और डिमार्केशन तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि तय समय तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका।
मंगलवार को जिला नगर योजनाकार के अन्य आवश्यक सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण भी बैठक आयोजित नहीं हो सकी। करीब आठ महीने तक एचएमडीए के सीईओ का पद रिक्त रहने के बाद पिछले महीने मंडल आयुक्त गीता भारती को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पदभार संभालने के बाद उन्होंने 3 जून को पहली समीक्षा बैठक लेकर नए सीमा क्षेत्र का प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कराई थी।