{"_id":"67eae1a6e9385b4383051137","slug":"hk-university-student-rajbala-selected-for-phd-in-japan-hisar-news-c-21-hsr1005-596276-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू की राजबाला अब जापान में करेगी पीएचडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू की राजबाला अब जापान में करेगी पीएचडी
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की छात्रा राजबाला यादव का जापान स्थित टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। पीएचडी का सारा खर्च टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान द्वारा वहन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी न केवल विदेशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं बल्कि विदेशों से भी अनेक छात्र यहां पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राजबाला ने बताया कि वे रेवाड़ी (हरियाणा) की रहने वाली हैं। उनके पिता सतबीर सिंह सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी माता पूनम एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को दिया।
राजबाला यादव का दाखिला पीएचडी के लिए हकृवि और टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, जापान के बीच हुए समझौते में स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट प्रोग्राम के तहत हुआ है। वह पीएचडी की पहली छात्रा है जिसका इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयन हुआ है। राजबाला टोक्यो यूनिवर्सिटी के परिसर माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में डॉ. उचीनो के साथ फरमंटिड फूड में जीवाणुओं की विविधता और गुणवत्ता विषय पर काम करेगी। छात्रा ने अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में सहायक वैज्ञानिक डॉ. अजय जांगड़ा के मार्गदर्शन में की है। इस अवसर पर मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा, अंतरराष्ट्रीय सैल की प्रभारी डॉ. आशा क्वात्रा व सहायक वैज्ञानिक डॉ. अनुज राणा उपस्थित रहे।