{"_id":"62eac0131ac3f90a275bcdc2","slug":"history-sheeter-vikas-s-ax-in-front-of-wife-and-daughters-murdered-by-chopping-them-hisar-news-hsr6383580125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर विकास की कुल्हाड़ी, गंडासों, लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर हत्या-Bhiwani 19-58-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर विकास की कुल्हाड़ी, गंडासों, लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर हत्या-Bhiwani 19-58-06
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। शहर के डडल पार्क एरिया में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हिस्ट्रीशीटर 27 वर्षीय विकास की कुल्हाड़ी, गंड़ासों, लोहे की रॉड, लाठियों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के दौरान मृतक की पत्नी और दोनों बेटियां बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाते रहीं, लेकिन हमलावर वार पर वार करते रहे। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी नैना के बयान पर मिल्खा, अंकुश, राहुल, कालू सहित छह अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीढ़ी लगाकर घर में घुसे हमलावर
डडल पार्क निवासी नैना ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे छह-सात लोग आठ फुट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी की मदद से घर में घुस आए। हमलावरों ने घर के सभी कमरों की जांच की। बदमाशों ने विकास के कमरे के दरवाजे को कुल्हाड़ी और गंड़ासियों से तोड़ दिया और पति पर हमला किया। जान बचाने के लिए उसका पति घर से बाहर गली में भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में पूर्व पार्षद अजय सैनी की मदद से विकास को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
21 आपराधिक मामले दर्ज हैं विकास पर
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डडल पार्क निवासी विकास वर्मा पर हत्या प्रयास, धमकी देने समेत 21 आपराधिक केस दर्ज हैं। वह 21 जुलाई को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
पहलवान पिता की भी हुई थी हत्या
मृतक विकास के पिता जयबीर जाने माने पहलवान थे। उनकी 23 साल पहले उसके शिष्य जितेंद्र व जयबीर की पत्नी संतरो ने मिल कर उसकी हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बीच अवैध संबंध थे। इसी को लेकर दोनों ने साजिश रचते हुए जयबीर पहलवान की हत्या की थी। हत्या के मामले में जितेंद्र कुमार की सजा पूरी हो चुकी है, जबकि संतरो हिसार जेल में सजा काट रही है।
कोट
मृतक विकास वर्मा की पत्नी नैना के बयान पर चार नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। - नरेंद्र पाल, शहर थाना प्रभारी, हांसी