फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's last Panghal is preparing for the Pro Wrestling League, becomes the most expensive Indian wrestler, Uttar Pradesh Dominators included her in the team for 5.2 million.

Hisar News: प्रो कुश्ती लीग की तैयारी में जुटीं हिसार की अंतिम पंघाल, सबसे महंगी भारतीय पहलवान बनीं, उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख में टीम में शामिल किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hisar's last Panghal is preparing for the Pro Wrestling League, becomes the most expensive Indian wrestler, Uttar Pradesh Dominators included her in the team for 5.2 million.
दादी और मां के साथ अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंतिम पंघाल। 
हिसार। प्रो कुश्ती लीग 16 जनवरी से एक फरवरी तक नोएडा में प्रस्तावित है। इस लीग के लिए हिसार जिले के गांव गंगवा की रामगढ़ बस्ती निवासी दो बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल (21) को उत्तर प्रदेश डोमिनेटर्स ने 52 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही अंतिम प्रो कुश्ती लीग में देश की सबसे महंगी महिला पहलवान बन गई हैं। अंतिम ने बताया कि अब उन्हें लीग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

अंतिम पंघाल इन दिनों भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र में कोच प्रदीप और जेएसडब्ल्यू के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नितीश के मार्गदर्शन में कर रही हैं। गांव भगाना में जन्मी अंतिम पंघाल रामनिवास पंघाल की पांच संतानों में सबसे छोटी बेटी हैं। चार बहनों के बाद जन्मी बेटी का नाम पिता ने ‘अंतिम’ रखा था। उनका एक भाई भी है। पिता रामनिवास और माता कृष्णा ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

संघर्ष की मिसाल :
अंतिम करीब साढ़े आठ साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। बेटी को पहलवान बनाने के लिए पिता रामनिवास ने डेढ़ एकड़ जमीन तक बेच दी थी। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। दादी प्रेम बताती हैं कि वह अंतिम को दूध और चूरमा खिलाकर उसका हौसला बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश फोगाट के रिकॉर्ड की बराबरी
अंतिम पंघाल ने 2025 में क्रोएशिया में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह 2023 में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विनेश फोगाट के बाद दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली अंतिम दूसरी भारतीय महिला पहलवान हैं।
55 किग्रा वर्ग में भी दिखा चुकी हैं दम
अंतिम ने अपने नियमित 53 किग्रा वर्ग के बजाय 55 किग्रा में भाग लेते हुए दिसंबर माह में अहमदाबाद में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। क्वार्टर फाइनल में हंसिका को 8-0, सेमीफाइनल में अहिल्या शिंदे को 14-8 और फाइनल में ज्योति को 5-0 से हराया। अंतिम 2024 पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
53 किग्रा भार वर्ग में अंतिम के प्रमुख पदक
स्पर्धा
पदक
वर्ष
विश्व चैंपियनशिप
कांस्य
2025
एशियन चैंपियनशिप
कांस्य
2025
ग्रैंड प्रिक्स स्वर्ण
2025
ग्रैंड प्रिक्स रजत
2024
विश्व चैंपियनशिप
कांस्य
2023
एशियन चैंपियनशिप
रजत
2023
एशियन गेम्स
कांस्य
2022
ग्रैंड प्रिक्स स्वर्ण
2022
-------
प्रो कुश्ती लीग : महाराष्ट्र केसरी से जुड़ीं हिसार की पहलवान हर्षिता मोर
हिसार। प्रो कुश्ती लीग में महाराष्ट्र केसरी ने हिसार की पहलवान हर्षिता मोर को आठ लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। उनके पिता सतपाल मोर ने बताया कि पिछले साल मंगोलिया में आयोजित रैंकिंग सीरीज में हर्षिता ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा तुर्की में यासर डोगू ओपन टूर्नामेंट, किर्गिस्तान में अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप, और हंगरी में रैंकिंग सीरीज में भी हर्षिता ने स्वर्ण पदक जीतने का कमाल किया था।




वर्ष 2024 में सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि 2023 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक, जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते। 2022 में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में भी हर्षिता ने स्वर्ण पदक जीते थे, जो उनकी निरंतर सफलता को दर्शाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed