{"_id":"65db05501cf7bb198d05864d","slug":"hisar-villagers-of-gangwa-protested-against-the-mrf-center-built-in-azad-nagar-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: आजाद नगर में बने एमआरएफ सेंटर का गंगवा के ग्रामीणों ने किया विरोध, बोले- यहां कचरा डालना बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: आजाद नगर में बने एमआरएफ सेंटर का गंगवा के ग्रामीणों ने किया विरोध, बोले- यहां कचरा डालना बंद करें
Sun, 25 Feb 2024 02:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:46 PM IST
सार
ग्रामीण बोले कि अगर नगर निगम ने यहां कचरा डालना बंद नहीं किया तो यहां से कचरा ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर निगम कार्यालय के आगे डाल देंगे।
विज्ञापन
हिसार के आजाद नगर में बने एमआरएफ सेंटर का विरोध करते गंगवा गांव के लोग।
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर के आजाद नगर में बने एमआरएफ सेंटर का गंगवा के ग्रामीणों ने रविवार सुबह विरोध कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर नगर निगम ने यहां कचरा डालना बंद नहीं किया तो ग्रामीण इस कचरे को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर निगम कार्यालय में डाल देंगे।
ग्रामीण मनोज टांक ने कहा कि नगर निगम यहां पर काफी समय से कचरा डाल रहा है। यही नहीं अब निगम ने यहां चाहरदिवारी भी बना दी है। निगम के कर्मचारी रोज सुबह कचरा एकत्रित करके लाते हैं और यहां बाहर सड़क पर डाल देते हैं। बाद में कचरे को अंदर किया जाता है।
वहीं जब यहां से कचरा उठाया जाता है तो उसके बाद भी यहां कचरा फैला रहता है, जिससे यहां हर समय बदबू फैली रहती है। इस कारण से ग्रामीणों को यहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां आस-पास के दुकानदारों को भी इस कचरे से परेशानी होती है। मनोज ने कहा कि क्योंकि यह तालाब की जमीन है तो यहां कचरा नहीं डाला जा सकता। मनोज ने कहा कि अब ग्रामीण यहां कचरा नहीं डालने देंगे।