फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Three dogs scratched a woman in the street, neighbors rescued her

Hisar: गली में तीन कुत्तों ने महिला को नोचा, पड़ोसियों ने छुड़वाया, शरीर पर कई जगह घाव

Tue, 13 Feb 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 11:27 PM IST
सार

जब लोगों ने कुत्तों पर डंडे से हमला किया तो उन्होंने छोड़ा। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। शिव नगर में घटना हुई है। महिला अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Hisar: Three dogs scratched a woman in the street, neighbors rescued her
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन शीला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के मिलगेट एरिया स्थित शिव नगर में मंगलवार की दोपहर तीन कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला शीला पर हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक कुत्ते महिला को नोचते रहे। महिला का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों से महिला को बचाया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए और उसे आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। वहां पर काफी देर तक महिला को उपचार तक नहीं मिला। महिला दर्द से कराहती रही।

विज्ञापन


बेटे के पास आई थी
अस्पताल में उपचाराधीन सिसाय गांव की रहने वाली महिला शीला ने बताया कि उनका बेटा शिवनगर में रहता है। करीब 15 दिन पहले उसके पास रहने के लिए आई थीं। दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गली में तीन कुत्ते आए और आते ही उन पर हमला कर दिया। दांतों से काटने लगे। करीब पांच मिनट तक दांतों से काटते रहे।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर आए और कुत्ताें को भगाने लगे, लेकिन कुत्ताें ने छोड़ा नहीं। जब लोगों ने कुत्तों पर डंडे से हमला किया तो उन्होंने छोड़ा। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक नहीं मिला उपचार
महिला ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में लाने के बाद एक बेड पर लिटा दिया। आधे घंटे तक बेड पर लेटी रहीं, लेकिन कोई मरहम पट्टी करने के लिए नहीं आया। बेटे की बहू ने कई बार वहां पर मौजूद स्टाफ को कहा, लेकिन किसी ने न सुनी। उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह घाव बने हुए हैं जिस कारण दर्द हो रहा है।


पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
कुत्तों द्वारा किसी को काटने का यह पहला मामला नहीं है। नागरिक अस्पताल में रह रोज 5 से 6 केस कुत्ते द्वारा काटने के मामले सामने आते हैं। पिछले साल ढंढूर गांव के पास पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काट लिया था। जिस कारण महिला को काफी टांके आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed