फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's girl tanu won gold medal in national federation cup athletics, she was take training online during lockdown

हिसार की तनु ने नेशनल फेडरेशन कप की एथलेटिक स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, लॉकडाउन में ली थी ऑनलाइन ट्रेनिंग

Tue, 26 Jan 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hisar's girl tanu won gold medal in national federation  cup athletics, she was take training online during lockdown
स्वर्ण पदक विजेता तनु अपनी माता प्रोमिला के साथ। - फोटो : Hisar
हिसार। लॉकडाउन में मैदान पर अभ्यास बंद होने के बावजूद विद्युत नगर की तनु ने हौसला नहीं तोड़ा। अभ्यास जारी रखने के लिए वह कोच रिंकू से लगातार संपर्क में रही और ऑनलाइन ट्रेनिंग लेनी शुरू की। अब तनु ने भोपाल में चल रहे 18वें नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। तनु ने एथलेटिक के इवेंट हाईजंप में पदक जीता है।
विज्ञापन

वह विद्युत नगर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिछले चार साल से कोच रिंकू के पास प्रशिक्षण ले रही है। तनु के पिता उमेद सिंह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में जेई के पद पर कार्यरत हैं। माता प्रोमिला गृहिणी हैं। कोच रिंकू ने बताया कि तनु 27 जनवरी को भाला फेंक विधा में भी भाग लेंगी। इसको लेकर तनु की पूरी तैयारी है। वहीं तनु की माता प्रोमिला का कहना है कि बेटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। तनु के पदक जीतने पर विद्युत नगर के खेल इंचार्ज रविंद्र पानू ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed