फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's auto market remained closed in protest against the extortion demand from the trader, loss of six crores

व्यापारी से रंगदारी मांगने के विरोध में बंद रही हिसार की ऑटो मार्केट, छह करोड़ का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hisar's auto market remained closed in protest against the extortion demand from the trader, loss of six crores
धरने के दौरान खुली दुकानों को बंद करवाते अन्य दुकानदार। - फोटो : Hisar
हिसार। वेल्कम कार डेकोर संचालक विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने शनिवार को तीन घंटे तक ऑटो मार्केट बंद रखी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मार्केट को बंद रखा। व्यापारियों के अनुसार तीन घंटे के बंद के दौरान करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में मार्केट के प्रधान, दुकानदार, कर्मचारियों ने धरना दिया। करीब 11 बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। ऑटो मार्केट में करीब 2 हजार दुकानें हैं। यहां 10 हजार से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
विज्ञापन

करीब 20 संदिग्धों के वायस सैंपल की हो रही जांच
ऑटो मार्केट के दुकानदारों की तरफ से पुलिस को बुधवार को बैठक कर 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था। शनिवार को अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद दुकानदार ऑटो मार्केट में धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने करीब 20 संदिग्धों को पकड़ा हुआ है। उनके वायस सैंपल का मिलान करना है। इसके अलावा अभी पुष्टि की जानी है कि उनमें से धमकी देने वाला कौन है। पुलिस ने दुकानदारों से दो-तीन दिन का समय मांगा। जिस पर दुकानदारों ने सात दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर सात दिसंबर तक आरोपी पकड़ में नहीं आए तो पूरा हिसार बंद किया जाएगा। इस दौरान डीएसपी ने उनकी डीआईजी बलवान सिंह राणा से भी फोन पर बात करवाई। पुलिस की ओर से आश्वासन मिलने के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं। कई दुकानदारों में रोष भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने वापस घर भेज दिया था। ऐसे में अब उन्हें पूरा दिन ही दुकानें बंद रखनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि ऑटो मार्केट में प्रतिदिन 10 से 12 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। सुबह 9 से रात 9 बजे तक मार्केट खुली रहती है। सुबह 11 से शाम सात बजे तक यहां ग्राहकों की संख्या अधिक रहती है। मार्केट बंद रहने से दुकानदारों को करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
दोबारा दिल्ली रवाना हुई पुलिस
इस मामले में बदमाशों की लोकेशन पुलिस को दिल्ली में मिली थी। जिसको लेकर पुलिस लगातार तीन दिन से दिल्ली की खाक छानती रही। शनिवार को ऑटो मार्केट में धरना स्थल पर पहुंचकर दुकानदारों को आश्वासन दिया और दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
बदमाश नहीं पकड़े गए तो बंद करेंगे हिसार
पुलिस को सात दिसंबर तक का समय दिया गया है। उस दौरान तक आरोपी पकड़े नहीं गए तो आठ दिसंबर को पूरा हिसार बंद रखा जाएगा। तब भी अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो बैठक कर हरियाणा बंद करने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

-बजरंग गर्ग, व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष।
जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अभिमन्यु लोहान, शहर थाना पुलिस, तीनों सीआईए टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्टवार्टर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed