{"_id":"657c993dd5bba6bbac03b799","slug":"hisar-police-team-inspected-the-pg-of-neelam-who-created-ruckus-outside-the-parliament-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पुलिस टीम ने संसद के बाहर हंगामा करने वाली नीलम के पीजी का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पुलिस टीम ने संसद के बाहर हंगामा करने वाली नीलम के पीजी का जायजा लिया
Fri, 15 Dec 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:51 PM IST
सार
सादी वर्दी में दो पुलिस अधिकारी श्री बालाजी पीजी पहुंचे। फिलहाल पीजी मालिक मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। पीजी संचालक ने कहा कि मैंने पुलिस को सब बता दिया है।
विज्ञापन
हिसार के इस पीजी में रहती थी नीलम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विस्तार
संसद के बाहर हंगामा करने की आरोपी नीलम के पीजी पर शुक्रवार को पुलिस टीम फिर से रामपुरा मोहल्ला पहुंची। पुलिस टीम के अधिकारी सादी वर्दी में पीजी पहुंचे। कुछ देर मौके का मुआयना करने के बाद लौट गए। पीजी की निगरानी के लिए पुलिस की टीम लगातार यहां गश्त कर रही है। सुबह से ही सोशल मीडिया के जरिये अफवाह उड़ाई जा रही थी दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को नीलम को लेकर पीजी पहुंचेगी।
विज्ञापन
संसद पर हंगामा करने वाली नीलम के कारण श्रीबालाजी पीजी पर अब पुलिस की खास निगाहे हैं। पुलिस की टीम सुबह से ही इस एरिया का मुआयना कर रही थी। सुबह से ही सोशल मीडिया के जरिये सूचना मिल रही थी कि एनआईए तथा दिल्ली पुलिस की टीम हिसार पहुंचेगी। यह टीम पहले उचाना के बाद हिसार आएगी। हिसार आकर टीम पीजी में निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
मौके से कुछ साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी। फिलहाल पीजी मालिक मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। पीजी संचालक ने कहा कि मैंने पुलिस को सब बता दिया है। मौके से डीवीआर ले जा चुकी है। कमरे को पुलिस ने सील किया हुआ है। हिसार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आने के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को उचाना के गांव घसो पहुंची थी।
विज्ञापन