फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar players shine in the state-level judo competition, winning 6 medals including 4 gold.

Hisar News: राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों की चमक, 4 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hisar players shine in the state-level judo competition, winning 6 medals including 4 gold.
राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी कोच के साथ।
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से कैथल में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। सभी खिलाड़ी महाबीर स्टेडियम में कोच हितेश सैनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्वर्ण पदक विजेता अब नेशनल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे, हालांकि इसका शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीपीई नीलम आर्य ने बताया कि 73 किलोग्राम भारवर्ग में राजकुमार, 52 किलोग्राम में ज्योति, 55 किलोग्राम में चिराग और 60 किलोग्राम में हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 70 किलोग्राम से ऊपर भारवर्ग में खुशी ने रजत और 57 किलोग्राम भारवर्ग में इशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ी पिछले सात-आठ वर्षों से महाबीर स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। पदक विजेताओं का स्टेडियम पहुंचने पर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर टीम इंचार्ज नीलम आर्य और नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगाली की बेटियों को खेल विभाग से मिली 10 फुटबाल
हिसार। खेल विभाग की ओर से मंगाली गांव की बेटियों को खेल सामग्री प्रदान की गई। विभाग ने खिलाड़ियों को 10 फुटबाल और एक गोल पोस्ट दिया। सामग्री प्राप्त करने के लिए सरपंच बलराज महाबीर स्टेडियम पहुंचे और बाद में ग्राउंड पर बेटियों को फुटबाल सौंपी गई। इस अवसर पर कोच नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। वर्तमान में गांव की 100 से अधिक बेटियां नियमित अभ्यास कर रही हैं और राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed