{"_id":"6545034dcf2db75bd50a363b","slug":"hisar-people-of-shyamlal-dhani-protested-for-the-second-consecutive-day-regarding-sewer-problem-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: श्यामलाल ढाणी के लोगों ने सीवर समस्या को लेकर लगातार दूसरे दिन किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: श्यामलाल ढाणी के लोगों ने सीवर समस्या को लेकर लगातार दूसरे दिन किया धरना प्रदर्शन
Fri, 03 Nov 2023 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:57 PM IST
सार
लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। विभाग को एरिया के सभी सीवर की सफाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिसार शहर की श्यामलाल ढाणी के लोगों ने सीवर समस्या को लेकर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग को शनिवार सुबह 11:00 बजे का अल्टीमेटम दिया है। लोगों ने कहा है कि अगर इस अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह लाहौरिया चौक पर रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को सीवर समस्या को लेकर क्षेत्र की महिलाएं सड़कों पर उतर आई थी। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या चल रही है लेकिन अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। हालांकि लोगों के विरोध के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर पहुंच गए थे और गली में भारी दूषित पानी की निकासी करवा दी थी।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन गली में भरा पानी
लोगों के मुताबिक शुक्रवार को दोबारा से गली में सीवर का पानी भर गया। इससे परेशान होकर महिलाओं में प्रदर्शन किया, लोगों ने फिर से धरना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। विभाग को एरिया के सभी सीवर की सफाई करवानी चाहिए, लेकिन अभी तक सफाई शुरू नहीं करवाई है। अगर शनिवार 11:00 बजे तक विभाग समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता है वह रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन