फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Panchayat elections: 1007 candidates filed nominations for Sarpanch and 126 candidates for Zilla Parishad

हिसार पंचायत चुनाव : सरपंच के लिए 1007 और जिला परिषद के लिए 126 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hisar Panchayat elections: 1007 candidates filed nominations for Sarpanch and 126 candidates for Zilla Parishad
हिसार पंचायत भवन में जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करते उम्मीदवार। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। जिला परिषद के लिए वीरवार को 126 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा, जिसमें 84 पुरुष तथा 42 महिलाएं हैं। जिला परिषद के लिए अब तक 190 आवेदन आ चुके हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 316 नामांकन आए। सरपंच पदों के लिए 1007 नामांकन भरे गए। सरपंच के लिए अब तक कुल 1362 नामांकन आ चुके हैं। पंच के लिए 1270 नामांकन मिले। पंच के लिए अब तक 1469 नामांकन जमा हुए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद, ब्लाक समिति , सरपंच और पंच पद के लिए वीरवार को नामांकन भरे गए। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में शुक्रवार को सबसे अधिक नामांकन पत्र भरे जाने के आसार हैं। पंच पद के चुनाव को लेकर दावेदारों में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा। जिले में 3839 पंच पदों के लिए 1469 नामांकन ही मिले हैं, जिसमें 904 पुरुष तथा 565 महिलाओं ने आवेदन किया है। सरपंच के पद को लेकर सबसे अधिक नामांकन मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में 307 सरपंच पद के लिए 1362 आवेदन आ चुके हैं। औसतन हर एक पद के लिए चार से अधिक आवेदन हैं। जिला परिषद के 30 पदों के लिए 190 आवेदन आए हैं। हर पद के लिए छह से अधिक आवेदन भरे गए हैं। पंचायत समिति के 220 पदों के लिए 411 नामांकन ही मिले हैं। औसतन हर पद के लिए दो नामांकन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
कहां कितने नामांकन
खंड ---- पंच ----सरपंच---- ब्लाक समिति सदस्य
आदमपुर--56-61--34--
अग्रोहा- 123- 82--23
बरवाला- 139-142- 33
हांसी प्रथम- 246-182-44
हांसी द्वितीय-104-101-20
हिसार प्रथम- 203-159-39
हिसार द्वितीय-172-117- 47
नारनौंद- 170-114- 56
उकलाना -57-49-20
------------------------
फोटो नंबर 44
आदमपुर खंड में सरपंच के लिए 61 व पंचायत समिति के लिए 34 ने दाखिल किए पर्चे
मंडी आदमपुर। हुए आदमपुर खंड के आरओ प्रीतपाल, एआरओ कुंवरदीप सिंह व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कीर्ति सिरोही वाल ने बताया कि वीरवार को पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों के लिए 13 महिलाओं सहित 34 उम्मीदवारों ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल करवाया है। आदमपुर खंड के विभिन्न गांवों से सरपंच पद के लिए 23 महिलाओं सहित 61 व पंच पदों के लिए 19 महिलाओं सहित 56 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया है।
फोटो नंबर 43
हांसी में सरपंच पदों के लिए 92 तथा पंच पदों के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
संवाद न्यूज एजेंसी।
हांसी। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि वीरवार को उपमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव से सरपंच पदों के लिए 92 तथा पंच पदों के लिए 57 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। हांसी खंड प्रथम में 48 उम्मीदवारों द्वारा सरपंच पद के लिए आवेदन किया है, जिनमें 24 पुरुष तथा 24 महिला शामिल हैं।

खंड के सभी 55 गांव में कुल 656 पंच पद है। पंच पदों के लिए कुल 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जिनमें 15 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि हांसी खंड द्वितीय में कुल 23 ग्राम पंचायतें हैं। सरपंच पदों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं, जिनमें 20 पुरुष तथा 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। खंड द्वितीय के तहत आने वाली सभी 24 ग्राम पंचायतों में कुल 300 पंच पद हैं। बुधवार को पंच पदों के लिए 21 पुरुष तथा दो महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed