हिसार: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
एचटीएम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने सोने की तबीजी, एक जोड़ी टॉपस, कानों की बालियां, एक नोज पिन और चांदी के पाजेब निकाल ली और फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने धांसू गांव के सुनील पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा 30 हजार रुपये और सोने के जेवरात अपने पास रखे हैं। एचटीएम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि वह फरवरी से मई माह तक एक फैक्टरी में काम किया। इसके बाद से घर पर हूं। इस दौरान ठेकेदार सुनील के साथ जान पहचान हो गई। जून माह में सुनील का मेरे पति के पास फोन आया और उसने मुझ से बात की। उसी दिन वह मेरे घर आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद वह दोबारा घर पर आया और मुझे मोबाइल फोन देकर चला गया। आरोपी ने कहा कि अगर मुझ से बात नहीं की तो बच्चों को मार दूंगा। 17 अगस्त को सुनील ने फोन कर मुझ से 10 हजार रुपये और 18 को 20 हजार रुपये मांगे। 21 को दोबारा से 30 हजार रुपये मांगे तो मैंने इंकार कर दिया।
24 अगस्त को उसने मुझे फोन कर फाटक के पास बुलाया। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठा कर खेत में बने एक कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म किया। नशे की हालत में आरोपी ने सोने की तबीजी, एक जोड़ी टॉपस, कानों की बालियां, एक नोज पिन और चांदी के पाजेब निकाल ली। अगले दिन मुझे शहर छोड़कर फरार हो गया। अब इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी।