फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HISAR NEWS

जजपा विधायक ने जन परिवाद समिति की बैठक में दो मंत्रियों के समक्ष उठाए भ्रष्टाचार के मामले, ग्राम सचिव निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
HISAR NEWS
हिसार जन परिवार वाद की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता जो? - फोटो : Hisar
हिसार। जजपा के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने बिजली व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के समक्ष सार्वजनिक तौर पर भ्रष्टाचार के मामले उठाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गांव राजली के ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया और बरवाला नगर पालिका के पूर्व सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जनपरिवाद समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी परिवाद सुनने के बाद जोगीराम सिहाग ने शिकायतकर्ता बनकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से कहा कि मंत्री जी दो मेरे भी मामले हैं। उन्होंने कहा कि जिला योजनाकार की टीम ने बरवाला शहर में दो अवैध कालोनियों पर तोड़फोड़ करते हुए उनकी गलियों को उखाड़ दिया है। इन गलियों का निर्माण बरवाला नगर पालिका ने कराया था। जिसके लिए नगर पालिका ने 33 लाख का भुगतान भी किया था।
विज्ञापन

मंत्री रणजीत सिंह ने बरवाला नगर पालिका सचिव से जवाब मांगा तो सचिव ने कहा कि वह तो दो माह पहले ही आए हैं। इस बारे में जिला योजनाकार से जानकारी मांगी तो डीटीपी जेपी खासा ने कहा कि दोनों कालोनियां अवैध हैं। मंत्री ने सचिव से कहा कि आप यह मत बताओ कि कालोनी वैध हैं या अवैध, आप तो यह बताओ कि क्या पालिका ने इसका भुगतान किया, किस हेड में यह भुगतान किया, कौन ठेकेदार था। सचिव ने बताया कि जब वह दो माह पहले बरवाला नगर पालिका में स्थानांतरित हुए तो इन कालोनियों का रिकॉर्ड गायब मिला। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रणजीत सिंह ने नगर पालिका सचिव को निलंबित करने की बात कही तो विधायक बोले वर्तमान सचिव नहीं पिछले सचिव का कांड है। जिस पर मंत्री ने पिछले नगर पालिका को तात्कालिक सचिव की जांच के आदेश दिए हैं।
विधायक जोगीराम ने दूसरी शिकायत में कहा कि गांव राजली में बरसाती नाले में अनियमितताएं हैं। इस बारे में जांच भी हुई थी। जिसके बाद ठेकेदार का भुगतान रोका गया था। आदेश के बाद भी राजली के ग्राम सचिव ने इसका भुगतान करा दिया। ग्राम सचिव को इस मामले में निलंबित भी किया गया था। एक सप्ताह बाद ही उसे बहाल कर दिया गया, राजली में ही नियुक्त कर दिया। जिस पर मंत्री रणजीत सिंह ने सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। विधायक जोगीराम ने कहा कि जब पंचायतें भंग हुई तो पंचायतों के खातों में औसतन 20 से 30 लाख रुपये थे। अब महज हजारों रुपये ही हैं। इस मामले में रिपोर्ट भी मांग चुका हूं। डीसी के सामने भी इस मामले को उठाया जा चुका है। अधिकारी जवाब नहीं दे रहे।
कीटनाशक के कारण खराब फसल के लिए 60 हजार की सहायता
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांव किरोड़ी निवासी भतेरी पत्नी सतपाल को वर्ष 2019 में कीटनाशक स्प्रे के कारण गेहूं की फसल खराब होने पर 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनियमितताओं की शिकायतों पर गांव राजली के ग्राम सचिव को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने के साथ-साथ व्यवहार में भी बदलाव लाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी परिवेदना समिति की बैठक में संबंधित मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आएं।
एडीसी रिकॉर्ड लेंगे....
प्रेम सिंह पुत्र दलसिंह व अन्य द्वारा हिसार स्कॉलर हाउस बिल्डिंग सोसायटी, गंगवा की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल को सहायक रजिस्ट्रार से रिकॉर्ड लेने के निर्देश दिए हैं।
उमरा से हांसी तक सड़क निर्माण के निर्देश
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांव उमरा के सड़क निर्माण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को जल्द कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 38.47 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। अप्रूवल मिलने के पश्चात शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

उन्होंने संजय मेहता निवासी गीता कॉलोनी आजाद नगर हिसार की शिकायत पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार बिजली कनेक्शन जारी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed