फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

एचएसवीपी सेक्टरों के लिए खरीदेगा नई सीवर क्लीनिंग मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hisar news
एचएसवीपी के स्टोर में कंडम हालत में खड़ी सीवर क्लीनिंग मशीन। - फोटो : Hisar
हिसार। पुरानी सीवर क्लीनिंग मशीन के कंडम होने के बाद आखिरकार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नई मशीन खरीदने का फैसला किया है। मशीन खरीदने के लिए एचएसवीपी प्रशासन ने 40 लाख रुपये के बजट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अब तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद मशीन खरीदने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। नई मशीन के आने से सेक्टरों में सीवरों की सफाई समय पर हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टरों के सीवरों की सफाई के लिए एचएसवीपी के पास एक मशीन थी। 15 साल बाद वर्ष 2018 में इस मशीन को कंडम घोषित कर दिया गया था। इस मशीन पर एक नहीं, बल्कि पांच जिलों का भार था। स्थानीय अधिकारी नई सीवर क्लीनिंग मशीन खरीदने को लेकर पिछले डेढ़ साल में मुख्यालय को छह बार पत्र लिख चुके थे। सेक्टरवासी भी इस मांग को लेकर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को अवगत करा चुके थे।
विज्ञापन

ये है पांचों जिलों में सेक्टरों की स्थिति
जिला सेक्टर
हिसार 19
भिवानी 05
सिरसा 05
चरखी दादरी 03
फतेहाबाद 03
जींद 08
57.85 लाख का एस्टीमेट, मंजूर हुए 40 लाख रुपये
अधिकारियों ने नई सीवर क्लीनिंग मशीन को लेकर 57.85 लाख रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार किया था। मगर वर्क्स कमेटी ने 40 लाख रुपये ही मंजूर किए। कमेटी का तर्क है कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 40 लाख रुपये के बजट का ही प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
सेक्टरवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला ने 4 अक्टूबर 2021 के अंक में इस समाचार को प्रकाशित किया था। इस समाचार के माध्यम से अमर उजाला ने बताया था कि स्थानीय अधिकारियों की तरफ से बार-बार पत्र लिखने के बाद भी नई मशीन नहीं खरीदी जा रही है और नई मशीन न आने से सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नई मशीन की मांग को लेकर मुख्य प्रशासक रमन बाला से मुलाकात की थी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अब 40 लाख रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। करीब दो माह में नई मशीन आ जाएगी। इससे सेक्टरवासियों को काफी राहत मिलेगी। सेक्टरों में अक्सर सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed