फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

विकास में तेजी लाने के लिए वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। मंडलायुक्त चंद्र शेखर ने सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राम संरक्षक योजना के तहत अलॉट किए गए गांवों में योजनाबद्घ ढंग से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाएं, ताकि लोगों के प्रशासनिक कार्य उनके घर द्वार पर किए जा सकें। जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए वार्ड स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त शनिवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम संरक्षक योजना के तहत एक-एक गांव अधिकारियों को अलॉट किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जा सके। समस्या के निराकरण में अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उसका समाधान उपायुक्त के साथ विचार-विमर्श के उपरांत किया जाए।
विज्ञापन

साउथ बाईपास से एचएयू तक के सड़क पर इंटरलॉक टाइल, सोलर लाइट, बैठने के लिए बैंच की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिक मैराथन दौड़ व अन्य गतिविधियों में भाग ले सकें। इस अवसर पर एडीएम अश्वीर नैन, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार, हांसी के एसडीएम जितेंद्र अहलावत, उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, जींद के एसडीएम वेदपाल, जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलीना, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता टीआर पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed