फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Weather, electricity, summer, warm summer, Hisar

बिजली बनी बैरन, 44 डिग्री ने छुड़ाए पसीने

Sun, 15 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 15 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Weather, electricity, summer, warm summer, Hisar
गरमी - फोटो : Desk

तन को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में शनिवार को पूरे दिन बिजली बैरन बनकर लोगों के पसीने छुटाती रही। शहर में अधिकांश क्षेत्रों में पूरे दिन लगे बिजली के अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शहर में मुख्यत: अर्बन एस्टेट, मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी, शास्त्री नगर, उमेद विहार कॉलोनी, अमरदीप कॉलोनी आदि क्षेत्रों के लोगों को पूरे दिन बिजली गुल रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि लू चलने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल सके और घरों में बिजली नहीं आने से पसीने छूटते रहे। बिजली कटौती लंबी चलने से इंवर्टर ने भी जबाव दे दिये। लोग ठंडे पानी तक के लिए तरस गये।

विज्ञापन


आइसोलेटर लगाने से आई समस्या
अर्बन फीडर पर 33 केवी बीबीएमबी सब स्टेशन पर शनिवार को आइसोलेटर लगाया जाना था। जिससे अर्बन एस्टेट, डीसी कॉलोनी व मॉडल टाउन में 6 घंटे का पावर कट बिजली कर्मियों द्वारा बताया गया था। लेकिन 6 घंटे के बाद भी लोगों को बिजली मुहैया नहीं हो पाई। अर्बन एस्टेट फीडर के जेई रघुवीर सिंह ने बताया कि आइसोलेटर लगाने का कार्य 1 बजे तक पूरा हुआ, जिसके चलते बिजली सप्लाई रोकी गई थी। लेकिन एक बजे बिजली आने के बाद के कुछ समय पश्चात ही वापस चली गई।
विज्ञापन


लाइन हुई ब्रेक डाउन
दोपहर 1 बजे बिजली आने से अर्बन एस्टेट, डीसी कॉलोनी व मॉडल टाउन के लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन बिजली आने के बाद गर्मी की अधिकता के कारण एसी व कूलर के अधिक प्रयोग से अर्बन एस्टेट फीडर पर लोड बढ़ने के कारण फीडर पर लाइन ब्रेक डाउन हो गई, जिससे शाम 6 बजे तक इन क्षेत्रों के लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। सामान्यत: अर्बन एस्टेट फीडर पर 120 एंपियर तक लोड रहता है, लेकिन शनिवार दोपहर तक यह 170 एंपियर तक पहुंच गया, जिससे फीडर की लाइन ब्रेक डाउन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा दिन गुल रही बिजली
उधर कैमरी रोड स्थित कॉलोनियों में भी एलटी लाइन में फॉल्ट के चलते लोगों को बिजली गुल रहने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि कैमरी रोड स्थित कॉलोनियों में शुक्रवार रात को भी एलटी लाइन के खराब हो जाने से काफी समय बिजली आपूर्ति में बाधा आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed