{"_id":"5801267b4f1c1b762b28fa18","slug":"hisar-news-hindi-news-roadways-bus-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी, बसें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी, बसें नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में बसों में यात्रियों की भीड़ में भी काफी इजाफा हो गया है। बस स्टैंड पर सामान्य दिनों की बजाय करीब 20 प्रतिशत यात्रियों की बढ़ोतरी हो गई है। जिस कारण यात्रियों को बसों में भीड़ के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन पर दूर-दराज क्षेत्रों में कार्य करने वाले व अन्य लोगों के वापस अपने निवास स्थलों पर आते है तथा दीपावली के बाद वापस प्रस्थान करते हैं। दीपावली से करीब 10 दिन पहले व 10 दिन बाद बसों में यात्रियों की बहुत भीड़ रहती है।
विज्ञापन
प्रतिदिन 18 हजार यात्री करते हैं सफर
रोडवेज बसों से प्रतिदिन करीब 18 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज के पास मौजूदा समय में 224 बसें हैं। जिनमें से 62 बसें हांसी डिपो की है तो 162 बसें हिसार डिपो की हैं। लेकिन यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा होने के कारण ये बसें पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
इस कारण दूर-दराज के यात्रियों के साथ, रोजाना सफर करने वाले ग्रामीण छात्रों व अन्य लोगों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक के साथ हिसार के आसपास जिलों के रूटों की सवारी में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
रोडवेज ने नहीं की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या के बावजूद यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण यात्रियों को असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस स्टैंड परिसर पर भी बढ़ी भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई है, गौरतलब है कि रोडवेज के पास सफाई कर्मचारियों की पहले ही कमी है, वहीं लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण अव्यवस्था में भी इजाफा हो गया है।