फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Education, Jod, Government Job, ITI, 10th passed, Hisar

दसवीं पास आईटीआई विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Sat, 26 Mar 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 26 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Education, Jod, Government Job, ITI, 10th passed, Hisar
कंप्यूटर गर्ल - फोटो : Bureau

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से बेरोजगारों के लिए काफी संख्या में नौकरियां निकाली गई हैं। सिलेक्शन कमीशन की ओर से विभिन्न पदों के लिए कुल 4509 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें शिफ्ट अटेंडेंट की सबसे ज्यादा पोस्ट दी गई है। इनके अलावा लोअर व अपर डिवीजन क्लर्कों के अलावा ग्रिड सब स्टेशन ऑपरेटर के पदों पर काफी भर्तियां की जानी हैं। इन सभी पदों पर चार अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


शिफ्ट अटेंडेंट के 2426 पदों पर होंगी भर्तियां
एचएसएससी की भर्ती में सबसे ज्यादा पदों पर शिफ्ट अटेंडेट के पदों पर भर्तियां होगी। शिफ्ट अटेंडेट के कुल 2426 पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके अलावा लोअर डिविजन क्लर्कों की 964 पोस्टों पर भी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। लोअर डिविजन क्लर्कों के अलावा 447 पदों पर अपर डिवीजन क्लर्कों की भर्ती होगी। साथ ही लोवर डिवीजन व अपर डिवीजन क्लर्कों की हैड ऑफिस व फील्ड वर्क के लिए भी अलग से भर्तियां की जाएंगी। इनमें अपर डिवीजन क्लर्कों में फील्ड वर्क के लिए 36 तथा लोअर डिवीजन फील्ड वर्क के लिए 109 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनके अलावा मेकेनिकल में भी विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। डिवीजन अकाउंटेंट, अकाउंट क्लर्क, एनालिस्ट, असिस्टेंट स्टोरकीपर, असिस्टेंट फायर ऑपरेटर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन थर्मल इलेक्ट्रीशियन आदि के पदों पर काफी भर्तियां की जानी हैं।
विज्ञापन


शिफ्ट अटेंडेंट के पदों पर दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
शिफ्ट अटेंडेंट के 2426 पदों के लिए दसवीं पास करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन दसवीं पास के प्रमाण पत्र के साथ ही उनके पास दो साल का आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स या लाइनमैन का डिप्लोमाधारी ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता पदानुसार मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 वर्ष की आयु तक कर सकते हैं आवेदन
सभी 4509 पदों पर 18 से 42 वर्ष तक की आयु के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एससी, बीसी तथा ओबीसी वर्ग के लिए नियमानुसार पांच व तीन साल की छूट आयु में दी गई है।


ऐसे करें तैयारी
विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी। इसमें पास आउट आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार के बाद ही नौकरी मिल पाएगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफल होने के लिए विभिन्न स्टडी सेंटर इन परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। फव्वारा चौक स्थित ओसिस एकेडमी के संचालक विकास मोर ने कहा कि इन परीक्षाओं में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण, रीजनिंग, जीके आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनसे कम समय में अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं। इनके लिए एनसीआरटी की दसवीं कक्षा तक की अंग्रेजी व हिंदी की व्याकरण की तैयारी करने से परीक्षा में काफी अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed