{"_id":"e02bf24fd5cedaa84be2b35b01336116","slug":"hisar-more-cool-than-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से ज्यादा ठंडा रहा हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से ज्यादा ठंडा रहा हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
इस समय अपना शहर शिमला से भी ज्यादा ठंडा है। बुधवार को शिमला का तापमान जहां 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं हिसार का तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस आंका गया।
विज्ञापन
आने वाले समय में यह ठंड और बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार शहरवासियों को आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंडक महसूस करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
वहीं चिकित्सकों ने ठंड में बच्चों व बुजुुर्गों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।