फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar-Ludhiana, Ludhiana-Churu, Churu-Ludhiana, Ludhiana-Hisar unreserved special trains will operate from April 1

हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना, लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अप्रैल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hisar-Ludhiana, Ludhiana-Churu, Churu-Ludhiana, Ludhiana-Hisar unreserved special trains will operate from April 1
हिसार। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना व लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक हिसार से प्रतिदिन सुबह 5.35 बजे रवाना होकर सुबह 10.10 बजे लुधियाना पहुंचेंगी। इस ट्रेन का बरवाला, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम ऊधम सिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04744 लुधियाना-चुरू अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से लुधियाना से प्रतिदिन दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर रात को 11.45 बजे चुरू पहुंचेंगी। इस ट्रेन का अहमदगंढ़, मलेर कोटला, हिम्मताना, धूरी, संगरूर, सुनाम ऊधमसिंह, जाखल, हिसार, चिड़ौद, नलोई बडवा, सिवानी, झुंपा, लासेरी, सादुलपुर, डोकवा, हड़ियाल, दुधवाखारा, सिरसला एवं आसलू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04745 चुरू-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से चुरू से प्रतिदिन सुबह 5.15 बजे रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे लुधियाना पहुंचेंगी। इस ट्रेन का आसलू, सिरसला, दुधवाखारा, हड़ियाल, डोकवा, सादुलपुर, लासेरी, झुंपा, सिवानी, नलोई बडवा, चिड़ौद, हिसार, उकलाना, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम ऊधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक लुधियाना से प्रतिदिन शाम को 5.20 बजे रवाना होकर रात को 9.55 बजे हिसार पहुंचेंगी। इस ट्रेन का मलेर कोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम ऊधमसिंह एवं जाखल स्टेशनों पर ठहराव होगा। उल्लेखनीय है कि यह सभी ट्रेनें कोरोनाकाल के समय से बंद थी। कई बार इन ट्रेनों को चलाने के लिए यात्रियों ने मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed