{"_id":"6a5bc752b7a9626ee40b9732","slug":"hisar-khadki-and-hisar-tirupati-trains-regularized-hisar-news-c-21-hsr1020-913118-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-खड़की और हिसार-तिरुपति ट्रेनें हुईं नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-खड़की और हिसार-तिरुपति ट्रेनें हुईं नियमित
विज्ञापन
हिसार रेलवे जंक्शन।
हिसार। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार से संचालित दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे हरियाणा के यात्रियों को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के लिए स्थायी रेल सुविधा मिलेगी।
रेलवे की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 22979/22980 हिसार-खड़की सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विशेष ट्रेन संख्या 04725/04726 के स्थान पर नियमित किया गया है। यह ट्रेन हिसार से 26 जुलाई और खड़की से 27 जुलाई 2026 से नियमित रूप से चलेगी। इसका संचालन सप्ताह में एक दिन होगा। ट्रेन हिसार से प्रत्येक रविवार और खड़की से सोमवार को रवाना होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14723/14724 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस को भी नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन हिसार से 25 जुलाई तथा तिरुपति से 27 जुलाई 2026 से नियमित सेवा शुरू करेगी। ट्रेन हिसार से प्रत्येक शनिवार और तिरुपति से सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनें मार्ग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों के पालन और यात्रियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। संवाद