फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, surendra punia, hisar

कैप्टन अभिमन्यु के गुट को मात देकर सुरेंद्र पूनिया बने भाजपा जिला अध्यक्ष

Sun, 01 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 01 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, surendra punia, hisar
सुरेंद्र - फोटो : buraeau
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गुट को मात देकर आखिर सुरेंद्र पूनिया भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने में कामयाब हुए। नाम का एलान होने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया। करीब चार महीने पहले सुरेंद्र पूनिया का नाम घोषित होने से ऐन वक्त पहले कैप्टन अभिमन्यु समर्थकों ने चुनाव को स्थगित करा दिया था। शनिवार को भाजपा को अब लंबे समय बाद जिला अध्यक्ष मिल गया है। जिला अध्यक्ष रहे डॉ. कमल गुप्ता ने 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ा। विधायक बनने के बाद भी डॉ. कमल गुप्ता अब तक जिला अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहे।  
विज्ञापन


ऐन वक्त पर स्थगित कर दी थी मीटिंग 
जिला अध्यक्ष के लिए अक्तूबर 2015 में प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 दिसंबर को जिला अध्यक्ष पद के लिए चुुनाव होना था। जाट धर्मशाला में चुनाव अधिकारी पहुंच गए थे, जिसमें सुरेंद्र पूनिया का नाम घोषित होना तय माना जा रहा था। मीटिंग शुरू होने के बाद नाम घोषित होने से ऐन वक्त पर मीटिंग को स्थगित कर दिया। जिला अध्यक्ष के लिए कैप्टन की ओर से मनदीप मलिक, डॉ. कमल गुप्ता की ओर से सुजीत कुुमार का नाम प्रस्तावित किया गया था। सुरेंद्र पूनिया, श्रीनिवास गोयल भी दौड़ में थे। संगठन की ओर से श्रीनिवास गोयल को तय किया। वरिष्ठता का हवाला देते हुए श्रीनिवास गोयल ने खुद को दौड़ से बाहर कर लिया था।
विज्ञापन


पूनिया के जरिये बनाया संतुलन 
कैप्टन गुट को मात देने के लिए सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ओर से सुरेंद्र पूनिया के नाम पर सहमति जाहिर कर देने के बाद सुरेंद्र पूनिया की राह आसान हो गई। पिछले सप्ताह मनदीप मलिक को निगरानी समिति का लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सुरेंद्र पूनिया का नाम लगभग तय हो गया था। सुरेंद्र पूनिया के जरिये भाजपा ने कैप्टन अभिमन्यु और सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के बीच संतुुलन बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 तक रहेंगे अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष के तौर पर सुरेंद्र पूनिया का कार्यकाल अक्तूबर 2015 से माना जाएगा। तीन साल के लिए अध्यक्ष रहेेंगे। अक्तूबर 2018 में उनका कार्यकाल पूूरा होने के बाद संगठन का नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा। 

सीपीए ने गले लग दी बधाई
जिला अध्यक्ष के नामों का एलान दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। व्हाट्स एप पर नामों की सूची आने के समय डॉ. कमल गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया बरवाला में नगरपालिका चुनाव को लेकर मीटिंग कर रहे थे। डॉ. कमल गुप्ता ने सुरेंद्र पूनिया का नाम देखते ही उन्हें गले लगकर बधाई दी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

जानिए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया को
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बरवाला के गांव खरक पूनिया के निवासी हैं। करीब 39 वर्षीय सुरेंद्र पूनिया के पिता ज्ञानीराम दो बार गांव के सरपंच रहे। सुरेंद्र पूनिया बीए की डिग्री धारक हैं। पिछले 12 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं। जैविक ऊर्जा प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा में अध्यक्ष रहे। 2012 से जिला महामंत्री थे। 2014 विधानसभा चुनाव में बरवाला विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे। संघ में लंबे समय से जुडे़ पूनिया द्वितीय वर्ष शिक्षित हैं।


जाटों को खुुश करने का प्रयास
ग्रामीण एरिया में हिसार जिले में जाट बाहुल्यता है। ऐसे में भाजपा ने शहरी एरिया में डॉ. कमल गुप्ता को सीपीएस बनाया हुआ है। जिला अध्यक्ष का पद जाट को देकर पार्टी ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। अब श्रीनिवास गोयल, रवि सैनी, कर्ण सिंह राणोलिया को एडजस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed